फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   DM, SP conducted flag march with police in Kairana

कैराना में डीएम-एसपी ने पुलिस फोर्स के साथा किया फ्लैग मार्च

Sat, 28 Dec 2019 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
DM, SP conducted flag march with police in Kairana
कैराना। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में पिछले सप्ताह जुमे की नमाज के बाद ईदगाह के मैदान में भीड़ द्वारा नारेबाजी की गई थी। इसे देखते हुए इस बार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पुलिस की चौकसी के बीच शांतिपूवर्क नमाज संपन्न हुई। शाम करीब चार बजे तक डीएम और एसपी कैराना में कैंप किए रहे और स्थिति की जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध की आशंका के चलते कस्बा कैराना मेें सुबह आठ बजे से ही चौक बाजार, जामा मस्जिद, शामली स्टैंड, ईदगाह, इमाम गेट, घेसा चुंगी, कांधला तिराहा, बाईपास, तीतरवाड़ा चुंगी आदि स्थानों पर पुलिस पीएसी के जवान तैनात कर दिये गए थे। सुबह करीब दस बजे डीएम अखिलेश सिंह, एसपी विनीत जायसवाल, एसडीएम डाक्टर अमित पाल शर्मा, सीओ प्रदीप सिंह, कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने पुलिस एवं पीएसी के जवानों को साथ लेकर शामली स्टैंड, चौक बाजार, मेंढकी दरवाजा, बिसातियान, इमामगेट, ईदगाह, जामा मस्जिद, सराफा बाजार, जोड़िया कुआं आदि में फ्लैग मार्च किया और व्यापारियों से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वार्ता की। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और शांति बनाए रखने की अपील की। इस दौरान कस्बे में जगह जगह ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई और वीडियोग्राफी भी कराई। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अधिकारियों का काफिला कांधला की ओर चला गया। लेकिन एक घंटे बाद ही अधिकारी वापस कैराना पहुंच गए। डीएम और एसपी जुमे की नमाज संपन्न होने के बाद शाम करीब चार बजे तक कैराना कोतवाली में कैंप किए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed