फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   dm reviews covid 19 vaccination works

- डीएम ने कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्यों की समीक्षा की- - मीड़िया कर्मियों को आज लगाए जाएगे कोरोना बचाव के टीके-

Mon, 31 May 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
dm reviews covid 19 vaccination works
डीएम ने कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्यों की समीक्षा की
विज्ञापन

शामली। कोविड-19 वैश्विक महामारी के मद्देनजर एक जून से जनपद के पत्रकारों को कलक्ट्रेट, एलडीएम ऑफिस एवं अन्य स्थानों पर सुबह 10 बजे से टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है।

सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम जसजीत कौर ने जनपद में चल रहे कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कोविड-19 के केसों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। सीएमओ डॉक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि लगातार कोविड-19 के केस जनपद में घट रहे हैं। उन्होंने सीएमओ से दवाई की उपलब्धता एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त करते हुए हुए दिशा निर्देश दिए। सीएमओ ने यह भी अवगत कराया गया कि ऐसे अभिभावक जिनके बच्चे 12 वर्ष से कम है। ऐसे अभिभावक घर पर अपना रजिस्ट्रेशन के उपरांत एक जून से सीएचसी शामली, वीवी इंटर कॉलेज, शामली पर अपना कोविड-19 वैक्सीनेशन करा सकते हैं। टीकाकरण हेतु अभिभावक को बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट अथवा आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। बैठक में सीडीओ शंभू नाथ तिवारी, जिला विकास अधिकारी प्रमोद कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजय अग्रवाल, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed