फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   DM made LED bulb with his own hands

डीएम ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपने हाथ से बनाया एलईडी बल्ब

Fri, 29 Oct 2021 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
DM made LED bulb with his own hands
शामली इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर में एलईडी लाइट्स के बारे में ? - फोटो : SHAMLI
शामली। आईआईए के तत्वावधान में वोकल फॉर लोकल कार्यक्रम और महिला सशक्तिकरण के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि डीएम जसजीत कौर ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने रोजगारोन्मुख कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए अपने हाथों से एलईडी बल्ब बनाया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण बीएस एनर्जी टेक्नोलॉजी के डायरेक्टर विवेक कुमार ने दिया। उन्होंने बताया आईआईए की इस पहल से चीन की झालरों से मुक्ति मिलेगी और स्थानीय रोजगार पैदा होगा। आईआईए चेयरमैन अनुज गर्ग ने बताया कि आईआईए का उद्देश्य भविष्य में 10 हजार महिलाओं को इस कार्यक्रम के तहत रोजगार देना है। जिसमें एलईडी बल्ब, मंदिर में लगने वाली घंटी, मोबाइल चार्जर बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया इस प्रशिक्षण से चीनी सामानों से मुक्ति मिलेगी और बहुत ही कम रेट पर झालर व बल्ब तैयार हो सकते हैं। जिससे महिला सशक्तिकरण के साथ ही स्थानीय रोजगार को बड़े स्तर पर बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन महासचिव सुधीर कुमार ने किया। सचिव भारत मित्तल कोषाध्यक्ष अभिनव बंसल, सरंक्षक अशोक बंसल, मोहित जैन, उपाध्यक्ष आशीष जैन, पूर्व चेयरमैन अशोक मित्तल, आलोक जैन, अंकित गोयल, अपूर्व जैन, अंशुल मित्तल, शिशिर जैन, मयंक जैन, निखिल ऐरन, मुकेश कुमार आदि उद्यमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed