फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   DM knows the reality of Titoli - Naujal Naujali village

डीएम ने टिटौली- नौजल नौजली गांव की हकीकत जानी

Sat, 19 Sep 2020 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
DM knows the reality of Titoli - Naujal Naujali village
शामली क्षेत्र के गांव टिटौली मे निरीक्षण करतीं डीएम जसजीत कौर। - फोटो : SHAMLI
डीएम ने टिटौली- नौजल नौजली गांव की हकीकत जानी
विज्ञापन

शामली। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कैराना ब्लाक के टिटौली और थानाभवन ब्लाक के नौजल नौजली गांव में निर्माणाधीन खेल मैदान में आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने खेल मैदान में शौचालय, चेंजिंग रूम, सेड एवं ओपन जिम आदि का कार्य पूर्ण न पाए जाने पर डीपीआरओ को 15 दिन के अंदर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
डीएम जसजीत कौर ने कैराना ब्लाक के टिटौली गांव में पहुंचकर निर्माणाधीन खेल मैदान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बाउंड्री वाल, दौड ट्रैक, हैंडपंप स्थापना एवं बेंच की स्थापना का कार्य पूर्ण पाया गया। खेल मैदान में शौचालय चेंजिंग रूम एवं ओपन जिम आदि का कार्य पूर्ण न पाए जाने पर जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक कुमार को 15 दिन के अंदर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। डीएम ने ग्राम पंचायत में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास निर्मित सामुदायिक शौचालय का जीर्णोद्धार कार्य को देखा। उन्होंने चार सीटर सामुदायिक शौचालय का 15 दिवस के अंदर पूर्ण करने के निर्देश डीपीआरओ को दिए। बाद में डीएम ने थानाभवन ब्लाक के नोजल नोजली में सर्वप्रथम नवनिर्मित चार सीटर सामुदायिक शौचालय के निरीक्षण में महिला एवं पुरुषों के अलग अलग सामुदायिक शौचालयों का निर्माण को देखा। मौके पर गुणवत्ता ठीक पाए जाने, रखरखाव के संचालन हेतु एनआरएलएम समूह को हैंडओवर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत में खेल के मैदान का निरीक्षण कर खेल मैदान में हैंडपंप, शेड चेंजिंग रूम शौचालय आदि का कार्य पूर्ण पाया। दौड़ ट्रैक का निर्माण नहीं पाए जाने पर वहां पर बाउंड्री वाल एवं खेल मैदान में अन्य सुविधा पूर्ण के निर्देश दिए। डीएम ने खेल मैदान में बीडीओ थानाभवन डॉक्टर पंकज को शेड, प्रकाश एवं आदि व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायत में प्राथमिक विद्यालय के पास पार्क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय डीएम को पार्क में ओपन जिम, पक्का ट्रैक एवं आदि व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली। गांव में तालाब का भी निरीक्षण किया। डीएम ने ग्राम प्रधान एवं सचिव को तालाब में गिरने वाले ग्राम पंचायत के नालों की जल की निकासी की व्यवस्था के निर्देश दिए। अंत्येष्टि स्थल के निरीक्षण के दौरान वहां साफ सफाई आदि की व्यवस्था ना होने पर डीएम ने वहां पर साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के उपायुक्त शैलेन व्यास ने डीएम जसजीत कौर को समूह की महिलाओं द्वारा की जा रही गतिविधियों की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी दी। इस मौके पर सीडीओ शंभू नाथ तिवारी, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक कुमार सहित संबंधित खंड विकास अधिकारी ग्राम सचिव/ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed