Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   DM Jasjit Kaur laid the foundation stone of office building

Shamli News: डीएम जसजीत कौर ने रखी कार्यालय भवन की आधारशिला

Tue, 27 Dec 2022 06:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
DM Jasjit Kaur laid the foundation stone of office building
डीएम जसजीत कौर ने रखी कार्यालय भवन की आधारशिला
विज्ञापन

शामली। नवीन जिला मुख्यालय के पास 1500 वर्ग मीटर भूमि में 293.79 लाख रुपये की लागत से दो मंजिला जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय और गेस्ट हाउस का निर्माण होगा। केंद्र सरकार की ओर से 91 लाख की धनराशि प्रथम किश्त के रूप में अवमुक्त हो गई है। शासन की ओर से यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन को निर्माण एजेंसी नियुक्त किया गया है।
भैंसवाल रोड पर नवीन जिला मुख्यालय के पास सोमवार दोपहर डीएम जसजीत कौर ने हवन पूजन के साथ दो मंजिला भवन की आधारशिला रखी। उन्होंने पूर्व सैनिकों को निर्माणाधीन भवन की गुणवत्ता का ध्यान रखने की जिम्मेदारी सौंपी। इस मौके पर पंडित अनुज कुमार जलालपुर ने विधि विधान से हवन पूजन कराया। नारियल फोड़कर और शिलापट से पर्दा हटाकर शिलान्यास किया गया। समारोह में डीएम को जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के कर्नल अजय कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2015 में तत्कालीन डीएम ओपी वर्मा ने नवीन मुख्यालय पर तीन हजार वर्ग मीटर भूमि उपलब्ध कराई थी। 1500 वर्ग मीटर भूमि में दो मंजिला जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय और गेस्ट हाउस निर्माण के लिए 293.79 लाख की धनराशि की स्वीकृति हुई है। 91 लाख रुपये की धनराशि निर्माण एजेंसी को अवमुक्त हो चुकी है।
विज्ञापन

निर्माण एजेंसी के अधिशासी अभियंता दीप सिंह ने बताया कि अगले 18 माह में 1500 वर्ग मीटर भूमि में दो मंजिला जिला सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय आवास और गेस्ट हाउस निर्माण पूरा हो जाएगा। इस मौके पर पूर्व सैनिकों के संगठन के जिलाध्यक्ष कलम सिंह ने बताया कि आरक्षित 1500 वर्ग मीटर भूमि में एक्स सर्विस मैन के लिए हेल्थ स्कीम के लिए ईसीएसएच कार्यालय और कैंटीन भवन की धनराशि केंद्र सरकार से अवमुक्त कराने की मांग की गई है। समारोह में सूबेदार सलेक चंद, धीरेंद्र सिंह, रामपाल सिंह, तेजपाल वशिष्ठ, वीरसेन, संजीव कुमार, कैप्टन जय कुमार सिंह, नसीब सिंह, रतन सिंह आदि पूर्व सैनिकों ने अस्थाई रूप से पूर्व सैनिकों के लिए कार्यालय आवंटित किए जाने की डीएम से मांग की।

शामली में भैंसवाल रोड पर  सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास भवन का भूमि पूजन करती डीएम जसजीत कौर।

शामली में भैंसवाल रोड पर सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास भवन का भूमि पूजन करती डीएम जसजीत कौर।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed