फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   DM inspected the STP under construction

डीएम ने किया निर्माणाधीन एसटीपी का निरीक्षण

Wed, 25 May 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
DM inspected the STP under construction
डीएम ने किया निर्माणाधीन एसटीपी का निरीक्षण
विज्ञापन

शामली। डीएम जसजीत कौर ने बुधवार को वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य के संबंध में जानकारी ली।
डीएम ने निर्देश दिया कि अवशेष कार्यों को गुणवत्ता पूर्वक व समय से पूरा कराएं। जिससे मामौर झील के प्रदूषित पानी और बरसात में झील के ओवरफ्लो होने से किसानों की फसलों को हानि से बचाया जा सके। अधिशासी अभियंता जल निगम दीपक कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य गुरुग्राम की कंपनी कर रही है। परियोजना की लागत 78.42 करोड़ है। 27 मई 2023 तक परियोजना पूरी करने का लक्ष्य है। 29.26 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं।

इस दौरान ग्राम प्रधान मवी ने पाइप लाइन को ग्राम के अंदर से न डालकर गांव के बाहर से ही दूसरे रास्ते से डालकर यमुना नदी तक ले जाने का आग्रह किया। जिस पर डीएम ने एसडीएम कैराना से रास्ते की जांच कराकर पाइप लाइन को डालने के लिए निराकरण कराने का आश्वासन ग्राम प्रधान को दिया। निरीक्षण के दौरान सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, जल निगम के सहायक अभियंता मनोज कुमार पाल, जेई सौरभ गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed