{"_id":"6071f49e8ebc3e59281ad54b","slug":"dm-honored-winners-of-lucky-draw-shamli-news-mrt533929020","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्की ड्रा के विजेताओं को डीएम ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्की ड्रा के विजेताओं को डीएम ने किया सम्मानित
विज्ञापन
शामली। कोविड-19 टीकाकरण के प्रति लोगों को आकर्षित करने के लिए विश्व स्वास्थ्य दिवस पर तीन दिन पहले निकाले गए लकी ड्रा के चारों विजेताओं को डीएम ने पुरस्कृत किया।
शासन के निर्देश पर कोविड-19 टीकाकरण के पहले दो चरण स्वास्थ्यकर्मी और अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों का वैक्सीनेशन पूरा होने के बाद विश्व स्वास्थ्य दिवस सात अप्रैल की शाम कलक्ट्रेट में लकी ड्रा निकाला गया था। इसमें टीके की दो डोज लगवाने वालों को लकी ड्रा शामिल किया गया था। यह लकी ड्रा डीएम जसजीत कौर और एसपी सुकीर्ति माधव की मौजूदगी में बच्ची के हाथों से निकाला गया था। लकी ड्रा में दूसरी डोज लगवाने वाले स्वास्थ्यकर्मी और अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों समेत करीब पांच हजार व्यक्तियों के कार्ड शामिल किए गए, जिनमें रेखा, सुनीता, सुदेश कुमार और धमज्योति लकी ड्रा के विजेता बने थे।
शनिवार दोपहर को डीएम ने अपने कैंप कार्यालय पर लकी ड्रा के चारों विजेताओं को सम्मानित किया और उनके बैंक खाते में पीएफएमएस के माध्यम से दो-दो हजार रुपये की धनराशि भेजी गई। मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर, जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा आदि मौजूद रहे।