फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   DM held a meeting to make Krishna river clean

कृष्णा नदी को निर्मल बनाने को डीएम ने की बैठक

Sat, 22 Oct 2022 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
DM held a meeting to make Krishna river clean
कृष्णा नदी को निर्मल बनाने के लिए डीएम ने की बैठक
विज्ञापन

शामली। कलक्ट्रेट में डीएम जसजीत कौर ने अपने कार्यालय में जिले में कृष्णा नदी के निर्मलीकरण के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान डीएम ने निकायों से निकलने वाले पानी के शुद्धीकरण के लिए फाइटोरेमिडिएशन, बायो रेमिडिएशन का कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान डीएम ने कहा कि उद्योगों में स्थापित ईटीपी प्लांट की जांच की जाए। जिन उद्योगों में ईटीपी पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, वहां कैमरे लगवा कर सभी उद्योगों के कैमरे कलक्ट्रेट में स्थित कंट्रोल रूम से लिंक कराए जाएं। साथ ही विद्युत निगम के अधिकारियों को उद्योगों में ईटीपी प्लांट पर अलग विद्युत मीटर लगाने और उनकी निरंतर जांच भी निर्देश दिए। बैठक में अधिशासी अधिकारी कैराना को अनुपस्थित पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। डीएम ने कहा कि ग्रामवार, निकाय वार कृष्णा बचाओ समिति का गठन करने और जन सहयोग के माध्यम से कृष्णा नदी की सफाई का कार्य कराया जाए।
विज्ञापन

बैठक में एडीएम संतोष कुमार सिंह, उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक पर्यावरण अभियंता इमरान अली, अधिशासी अभियंता जल निगम मोहम्मद हाशिम और विद्युत विभाग के अधिकारी व अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed