{"_id":"612136b88ebc3e79b01453a4","slug":"dm-handed-over-the-investigation-of-contaminated-water-to-jal-nigam-shamli-news-mrt5527901199","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने दूषित पानी की जांच जल निगम को सौंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने दूषित पानी की जांच जल निगम को सौंपी
विज्ञापन

कांधला (शामली)। कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान में दूषित पेयजल से कई लोग बीमार होने और बुजुर्ग की मौत के बाद डीएम जसजीत कौर ने मामले को गंभीरता से लिया है। जल निगम विभाग को जांच सौंप दी है।
नगर पालिका परिषद के मोहल्ला शेखजादगान में पिछले एक पखवाड़े से दर्जनों लोग उल्टी, दस्त व बुखार से पीड़ित चल रहे थे। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि पेयजल सप्लाई से दूषित पानी आने के बाद उन्हें इस बीमारी ने अपनी चपेट में ले लिया है। इसी के चलते इसमें तीन दिन पूर्व एक व्यक्ति इदरीश की मौत भी हो चुकी है। इसे लेकर मोहल्ले के लोगों में दहशत व्याप्त है। शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने मौके पर पहुंचकर बीमार लोगों का उपचार करते हुए दवाइयां वितरित की थी। मोहल्ले के लोग लगातार प्रशासन से समस्या के निस्तारण की मांग कर रहे हैं। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जल निगम के उच्चाधिकारियों को मौके पर जाकर मामले की जांच कर समस्या के निस्तारण के आदेश दिए। इसके चलते जल निगम की टीम ने वार्ड में जाकर दूषित पानी के सैंपल लिए। जल निगम के जेई सौरभ त्यागी ने बताया कि पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे।