{"_id":"680fceb9fe852d73490657e4","slug":"dm-got-angry-due-to-lack-of-satisfactory-progress-shamli-news-c-26-1-smrt1047-141068-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: संतोषजनक प्रगति न होने पर डीएम हुए नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: संतोषजनक प्रगति न होने पर डीएम हुए नाराज
विज्ञापन
शामली। डीएम अरविंद कुमार चौहान ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की प्रगति की समीक्षा की। संतोषजनक प्रगति न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला उद्योग केंद्र की आयुक्त जेस्मिन फौजदार और सहायक आयुक्त उद्योग इशिता मित्तल का वेतन रोकने के साथ कार्यवाही की भी चेतावनी दी गई। डीएम ने लीड बैंक मैनेजर को भी कड़ी फटकार लगाई।
सोमवार को विकास भवन के सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना में प्रगति की समीक्षा डीएम अरविंद कुमार चौहान ने की। जनपद में वार्षिक लक्ष्य 1700 के सापेक्ष अब तक 557 आवेदन पत्र विभिन्न बैंक शाखाओं को ऋण उपलब्ध कराने हेतु प्रेषित किए गए हैं, जिसमें अब तक 33 आवेदन पत्रों में ऋण स्वीकृति दी गई है। 22 लोगों को ऋण वितरण की कार्रवाई की गई है।
बैंक वार समीक्षा में बैंकों की प्रगति संतोषजनक नहीं मिली। डीएम ने कड़ी फटकार लगाते हुए भेजे गए ऋण आवेदनों में कार्रवाई के निर्देश दिए। अत्यंत खराब प्रगति वाले एसबीआई कैराना, एसबीआई जलालाबाद, पंजाब नेशनल बैंक चौसाना संबंधित बैंक मैनेजर के खिलाफ एफआईआर कराने के निर्देश संबंधित एसडीएम को दिए। एचडीएफसी, प्रथमा आदि बैंकों जिनकी प्रगति खराब दिखाई। उनको भी चेतावनी देते हुए योजना में सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक में डीएम ने लीड बैंक मैनेजर को भी कड़ी फटकार लगाई। बैठक में सीडीओ ने विनय कुमार तिवारी, अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह, सभी एसडीएम,पीड़ी डीआरडीए प्रेम चन्द, राजेंद्र कुमार सहायक आयुक्त उद्योग लीड बैंक मैनेजर सहित सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक आदि मौजूद रहे।