फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   DM checked the quality by digging the roads

डीएम ने अभियंतों की टीम के साथ सड़को को खुदवाकर गुणवत्ता की जांच की-

Thu, 29 Jul 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
DM checked the quality by digging the roads
शामली गढीपुख्ता मार्ग पर सडक का निरीक्षण करतीं डीएम जसजीत कौर। - फोटो : SHAMLI
डीएम ने सड़कों को खोदवाकर गुुणवत्ता की जांच की
विज्ञापन

शामली। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने अभियंताओं की टीम गठित करके प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा बनाई जा रही हिंड गढीपुख्ता मार्ग समेत कई सड़कों को खोदवाकर उनकी गुणवत्ता का निरीक्षण किया।

बृहस्पतिवार को डीएम जसजीत कौर ने अभियंताओं की टीम गठित करके प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा बनाई गई हींड गढीपुख्ता मार्ग समेत कई सडकों को खोदवाकर उनकी गुणवत्ता का निरीक्षण किया। सड़क की चौड़ाई को चेक करते हुए सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने की स्थिति जानी। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के जवाहर सिंह ने बताया कि नौ किमी लंबाई वाली हिंड-गढ़ीपुख़्ता मार्ग का निर्माण कार्य 582.14 लाख मार्ग की लागत से कराया गया है। जनवरी 2022 तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने की संभावना है। योजना के तहतआठ सड़कें बनाई जा रही हैं, जिनमें यह मार्ग भी शामिल है। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम ने जिला पंचायत शामली द्वारा अंबेहटा से सिंभालका तक हॉट मिक्स निर्माण कराई गई1.4 किलोमीटर सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय जिला पंचायत के अभियंता आलोक गौड़ से बनाई गई सड़क निर्माण कार्य को लेकर जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के समय लोकनिर्माण विभाग के एई वीके जैन, अभियंता जिला पंचायत शामली आलोक गौड़, अवर अभियंता मुकेश कुमार सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed