फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   DM asked for balance sheet, details of assets and stock from sugar mills.

Shamli News: डीएम ने चीनी मिलों से मांगा मिल से संतुलन पत्र, संपत्ति एवं स्टाॅक का ब्योरा

Thu, 28 Sep 2023 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
DM asked for balance sheet, details of assets and stock from sugar mills.
शामली कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में  मौजूद मिल अ​धिकारी
शामली। डीएम रविंद्र सिंह ने किसानों के अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर जनपद की तीनों चीनी मिलों के इकाई प्रमुखों से अपने-अपने मिल से संतुलन पत्र, संपत्ति एवं स्टाॅक का पूर्ण ब्योरा बैंकर्स को तीन दिवस में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बुधवार शाम कलक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में तीनों चीनी मिलों की पेराई सत्र 2022-23 में अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर बैंकों, तीनों चीनी मिलों के यूनिट हेड एवं फाइनेंस हेड, तीनों गन्ना समितियाें के सचिवों तथा जिला गन्ना अधिकारी एवं एलडीएम के साथ बैठक हुई। बैठक में डीएम को तीनों चीनी मिलों के प्रतिनिधियों ने द्वारा अवगत कराया कि पेराई सत्र 2022-23 के गन्ना मूल्य भुगतान के विवरण में शामली चीनी मिल द्वारा 348.19 करोड़ के सापेक्ष 109.45 करोड़ का भुगतान किया गया है। ऊन चीनी मिल द्वारा 338.71 करोड के सापेक्ष 236.42 करोड़ का भुगतान एवं थानाभवन चीनी मिल द्वारा 440.47 करोड़ के सापेक्ष 227.48 करोड का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन

जनपद में तीनों चीनी मिलों पर अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान की स्थिति 554 करोड़ है। डीएम ने पेराई सत्र 2022-23 के देय गन्ना मूल्य की स्थिति अधिक देयता के दृष्टिगत तीनों चीनी मिलों को किसानों का अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान करने के निर्देश दिए। किसानों के अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर जनपद की तीनों चीनी मिलों के इकाई प्रमुखों को अपने-अपने मिल से संतुलन पत्र, संपत्ति एवं स्टाॅक का पूर्ण ब्योरा बैंकर्स को तीन दिवस में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में हिस्सा लेने वाले बैंकर्स को जिलाधिकारी द्वारा चीनी मिल से प्राप्त अभिलेखों का शीघ्र परीक्षण कराकर ऋण देने संबंधी निर्णय हेतु निर्देश दिए गए है। बैठक में अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह, जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह, लीड बैंक मैनेजर उमाशंकर गर्ग सहित समस्त बैंक,जनपद की तीनों चीनी मिलों के यूनिट हेड एवं फाइनेंस हेड, तीनों गन्ना समितियां के सचिव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed