फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   DM angry over not getting cleaning in Containment Zone

कंटेनमेंट जोन में सफाई न मिलने पर जताई नाराजगी

Fri, 07 May 2021 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
DM angry over not getting cleaning in Containment Zone
कंटेनमेंट जोन में सफाई न मिलने पर जताई नाराजगी
विज्ञापन

शामली। डीएम जसजीत कौर और एसपी सुकीर्ति माधव ने बृहस्पतिवार को मोहल्ला तैमूरशाह में बनाए गए कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण किया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कंटेनमेंट जोन में नियमित रूप से सैनिटाइजर का कार्य किया जाए। उन्होंने कंटेनमेंट जोन में देखा के नगर पालिका द्वारा बेहतर साफ सफाई न किए जाने पर पालिका कर्मियों को फटकार लगाई।

डीएम ने कहा वर्तमान समय में जिले में कोरोना का कहर व्याप्त है। ऐसी स्थिति में कोई भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। इन सभी कंटेनमेंट जोन में लोगों का आवाजाही नहीं हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाए। कंटेनमेंट जोन में सैनिटाइजेशन करने और डोर टू डोर सर्वे कराने और कोरोना के संदिग्ध लोगों की जांच कराने के निर्देश दिए। एसपी सुकीर्ति माधव ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से कहा कि कंटेनमेंट जोन के भीतर से बाहर और बाहर से भीतर किसी प्रकार का आवागमन न रहे। कर्मचारी खुद डबल मास्क, फेसशील्ड व हैंड ग्लब्स का प्रयोग ड्यूटी के दौरान करें। सैनिटाइजर का समय समय पर प्रयोग कर खुद को संक्रमण से बचाएं। कंटेनमेंट जोन के अंदर से किसी भी व्यक्ति से किसी प्रकार का कोई आतिथ्य स्वीकार न करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दशा में कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ना है। इसके लिए सभी पुलिस-प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी पूरे मनोयोग से कार्य करें, जिससे विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी संक्रमण पर काबू पाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed