फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   DM angry over non-disposal of applications

आवेदनों का निस्तारण न होने पर डीएम नाराज

Wed, 14 Oct 2020 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
DM angry over non-disposal of applications
आवेदनों का निस्तारण न होने पर डीएम नाराज
विज्ञापन

शामली। डीएम जसजीत कौर ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में वर्ष 2019-20 और 2020-21 में पोर्टल पर आए आवेदन की समीक्षा की। उन्होंने लंबित आवेदनों पर प्रभावी कार्रवाई न होने पर नाराजगी प्रकट की। अधिकारियों को आवेदनों को अविलंब सत्यापित कर जिला प्रोबेशन अधिकारी, शामली के पोर्टल पर भेजने के निर्देश दिए।
बुधवार को डीएम जसजीत कौर ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में वर्ष 2019-20 और 2020-21 में पोर्टल पर आए आवेदनों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में संबंधित पोर्टल पर तीनों तहसीलों में 251 एवं विकास खंडवार 544 आवेदनों के सत्यापन के संबंध में कार्रवाई न होना पाया गया। उन्होंने एसडीएम, डीआईओएस सरदार सिंह, बीएसए गीता वर्मा और सभी बीडीओ, खंड शिक्षा अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई। उन्होंने लंबित आवेदनों को अविलंब सत्यापित कर जिला प्रोबेशन अधिकारी, शामली के पोर्टल पर भेजने के निर्देश दिए। जिससे भुगतान के लिए निदेशालय को समय पर भेजा जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि लंबित आवेदनों के प्रकरणों किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।
- शिक्षण संस्थाएं खोलने को लेकर बैठक आज
शामली। कोविड-19 के परिप्रेक्ष्य में संचालित सभी शिक्षा बोर्डों के कक्षा नौ से 12 के विद्यालयों में भौतिक रूप से शिक्षण कार्य 19 अक्तूबर से शुरू किए जाने के संबंध में बैठक बृहस्पतिवार विकास भवन में दो पालियों में आयोजित की जाएगी। विकास भवन में होने वाली बैठक सीडीओ शभूनाथ तिवारी की अध्यक्षता में होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि सुबह 11 बजे से होने वाली बैठक में सभी राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य शामिल होंगे। दोपहर दो बजे से होने वाली बैठक में जिले के सभी वित्त विहीन मान्यता प्राप्त एवं सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड विद्यालयों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed