{"_id":"63f8fb54b142d2528f03c9dc","slug":"dm-angry-for-not-pothole-free-roads-shamli-news-c-14-1-131964-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सड़कें गड्ढा मुक्त न होने पर डीएम नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सड़कें गड्ढा मुक्त न होने पर डीएम नाराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सड़क सुरक्षा समिति की ली बैठक, अवैध बस अड्डों के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो समाचार
शामली। डीएम जसजीत कौर ने सड़कों के गड्ढा मुक्त न होने पर नाराजगी जाहिर की। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने कहा कि अधिकारी दूसरे विभागों पर जिम्मेदारी थोप रहे हैं, यह रवैया ठीक नहीं है। सड़कों को दो दिन में गड्ढा मुक्त फोटो समेत रिपोर्ट दें। कलक्ट्रेट में डीएम ने कहा कि सभी विभाग लोक निर्माण विभाग को जिले में अपनी सड़कों की सूची उपलब्ध कराएं। कौन सी सड़क किस विभाग की है, और उनकी क्या स्थिति है। इसकी फोटो समेत रिपोर्ट दें। उन्होंने एडीएम संतोष कुमार को सड़क गड्ढा मुक्त होने के बाद गुणवत्ता की जांच के लिए टीम गठित करने के निर्देश दिए। एआरटीओ रोहित कुमार को जिले में अवैध बस स्टैंड बंद करने और अवैध वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। मार्गों पर बोर्ड लगवाने गन्ने के वाहनों में रिफ्लेक्टर पट्टिका लगाने को कहा। जिससे दुर्घटनाएं रोकी जा सकें। इस मौके पर डीएम जसजीत कौर को जिले में तीन साल होने पर अधिकारियों की ओर से बधाई दी गई। विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।