शामली। डीएम जसजीत कौर और एसपी विनीत जायसवाल ने शामली और कैराना के हॉटस्पॉट क्षेत्रों में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों से कहा कि ड्यूटी पर मुस्तैद रहें और हॉटस्पॉट क्षेत्रों में नियमों का सख्ती से पालन कराएं।
मंगलवार को डीएम और एसपी ने शहर कोतवाली क्षेत्र के हॉटस्पॉट क्षेत्र मोहल्ला आर्यपुरी, शिवचौक, माजरा रोड, आदर्शमंडी थानाक्षेत्र के हॉटस्पॉट मोहल्ला विवेक विहार का जायजा लिया। इसके बाद कैराना के हॉटस्पॉट मोहल्ला अफगानान, टीचर्स कॉलोनी और सत्संग कॉलोनी में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम-एसपी ने हॉटस्पॉट क्षेत्रों में की गई सीलिंग व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसपी ने बताया कि हॉटस्पॉट क्षेत्रों में एनाउंसमेंट कराकर लोगों को हॉटस्पॉट क्षेत्रों के नियमों का पालन करने को कहा गया है। लोगों की दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए मोहल्ले से चुने गए लोगों के माध्यम से घरों में सामान पहुंचाया जा रहा है। सील की गई गलियों में सैनिटाइजेशन होना पाया गया। डीएम ने साफ-सफाई और मेडिकल टीम द्वारा सर्वे की जानकारी ली गई। एसपी ने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों और थाना प्रभारियों से कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के सभी तरीके अपनाएं। एसपी ने थाना प्रभारियों से कहा कि हॉटस्पॉट क्षेत्र में नागरिकों की सुविधा के लिये अधिकारियों और वालिंटियर्स के मोबाइल नंबर फ्लैक्स पर बनवाकर मोहल्ले में लगवाएं। साथ ही हॉटस्पॉट क्षेत्रों की ड्रोन कैमरे से निगरानी करते रहे।

शामली सुभाष चौक हॉटस्पॉट सेंटर का निरीक्षण करते डीएम एसपी- फोटो : SHAMLI

शामली सुभाष चौक स्थित हॉटस्पॉट सेंटर का निरीक्षण करते डीएम एसपी- फोटो : SHAMLI

शामली मोहल्ला पटेल नगर स्टेट हॉटस्पॉट सेंटर का निरीक्षण करने के लिए जाते डीएम एसपी- फोटो : SHAMLI

शामली में हॉटस्पॉट सेंटर पर तैनात पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI

शामली मौला आर्यपुरी स्थित हॉटस्पॉट सेंटर- फोटो : SHAMLI