फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   DK Convent School won the match by 30 runs

Shamli News: डीके कान्वेंट स्कूल ने 30 रन से जीता मैच

Sun, 04 Dec 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
DK Convent School won the match by 30 runs
कैराना में अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट में विजयी डीके कान्वेंट स्कूल की टीम - फोटो : SHAMLI
कैराना। डीके कान्वेंट स्कूल और ब्लूमिंग डेल इंटरनेशनल स्कूल के बीच अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट का मैच हुआ। जिसमें डीके कान्वेंट स्कूल की टीम ने 30 रन से जीत हासिल की।
विज्ञापन

रविवार को स्कूल के प्ले ग्राउंड में डीके कान्वेंट स्कूल व ब्लूमिंग डेल इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों के बीच अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया। डीके कान्वेंट स्कूल की टीम के कप्तान संगम चौहान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने की निर्णय लिया।
विज्ञापन

डीके कान्वेंट स्कूल की टीम ने 12 ओवर के मैच में छह विकेट पर 86 रन बनाए और ब्लूमिंग डेल इंटरनेशनल स्कूल की टीम को 87 रनों लक्ष्य दिया। ब्लूमिंग डेल इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने 12 ओवर में 5 विकेट पर केवल 56 रन बनाए। जिसपर डीके कांवेंट स्कूल की टीम ने 30 रन से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैन ऑफ दी मैच डीके कान्वेंट स्कूल की टीम के कप्तान संगम चौहान रहे। वहीं सर्वाधिक विकेट ब्लूमिंग डेल इंटरनेशनल स्कूल की टीम के खिलाड़ी मोहम्मद साद ने दो विकेट लिए व सर्वाधिक रन मोहम्मद जाहिद ने 27 रन बनाए। टूर्नामेंट निर्णायक इमरान अंसारी (अध्यापक डीके कान्वेंट स्कूल) व नईम सिददीकी (अध्यापक ब्लूमिंग डेल स्कूल) ने सभी बच्चों का खेल के बीच में समय-समय पर उत्साहवर्धन किया और अंत में पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed