{"_id":"5798fc634f1c1bc06121e5c4","slug":"dj-in-haryana-are-preventable","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में ही रोके जा रहे डीजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में ही रोके जा रहे डीजे
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Wed, 27 Jul 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। हरियाणा की ओर से डाक कांवड़ के साथ लाए जा रहे डीजे को पुलिस ने पानीपत सीमा में यमुना पुल चेकपोस्ट पर ही रोकना शुरू कर दिया है। कैराना कोतवाली पुलिस ने पानीपत पुलिस के सहयोग से बुधवार को डीजे साथ लाने वाले डाक कांवड़ियों को रोका और यूपी की सीमा में डीजे नहीं लाने दिया।
डाक कांवड़ में डीजे को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने नया फार्मूला निकाला है। दरअसल, यमुना पुल पर यूपी की सीमा में कांवड़ मेला होने के कारण यूपी की ओर हर समय भारी भीड़ जमा रहती है। जिस कारण यूपी की साइड से डीजे वाले डाक कांवड़ वाहनों को वापस हरियाणा की तरफ लौटाने में परेशानी होती है। इसके चलते पुलिस प्रशासन ने यमुना पुल के दूसरी और पानीपत थाने के यमुना पुल चौकी पर कैराना कोतवाली में तैनात एसआई अख्तर अली और एक कांस्टेबल की ड्यूटी लगा दी है।
वहां हरियाणा पुलिस के जवानों के साथ मिलकर हरियाणा, पंजाब और राजस्थान की ओर से आने वाली डीजे लगी डाक कांवड़ों को वहीं रोका जा रहा है। श्रद्धालुओं को समझाकर डीजे लगे वाहनों को वापस भेजा जा रहा है। इस मामले में एसपी विजय भूषण का कहना है कि यमुना पुल पर यूपी की साइड भीड़ अधिक होने के कारण हरियाणा पुलिस के डीएसपी से बात की गई थी। हरियाणा की साइड वाहनों को बैक करने के लिए जगह होने के कारण हरियाणा सीमा में पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
शिवभक्ति में सभी सराबोर
शामली। शिव की भक्ति से युवा, दिव्यांग, बच्चे सभी उत्साहित है और बम बम भोले का उद्घोष करते हुए अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। चरखीदादरी का युवा कांवड़िया पिंटू 160 गंगाजल की बोतलें लेकर आया है। हासी का दिव्यांग रामपाल कांवड़ लेकर आया है। पानीपत के दस वर्षीया भूमिका, भिवानी का दिवांशु, मंडी फतेहाबाद का जयकाल, भिवानी के कमाऊ, रोहणी दिल्ली के शिवभक्त भी शामली से होकर गुजरे।