{"_id":"59e78c7e4f1c1bce538b825d","slug":"diwali-today-decorated-city-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली आज, सजे शहर के बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली आज, सजे शहर के बाजार
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Wed, 18 Oct 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
diwali
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। दीपावली के त्योहार को लेकर बुधवार को शहर के बाजारों में जबरदस्त भीड़ रही। मिठाई, खील बतासे, दीये, कपड़े और घर में साज सज्जा के सामान की जमकर खरीदारी की गई। बाजारों मेें भीड़ के चलते शिवचौक के आसपास ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही।
दीपावली और भैयादूज पर्व को लेकर बाजार पूरी तरह सजे हुए हैं। बाजारों में कपड़े, बर्तन, मिठाई, इलेक्ट्रानिक्स की दुकानें व पटाखा बाजार में भी रोनक दिखाई दी। बच्चे अपने परिजनों के साथ खरीदारी के लिए निकले, जिससे बाजारों में जबरदस्त भीड़ रही। शहर के बड़ा बाजार, नया बाजार, कबाड़ी बाजार, नेहरू मार्केट, शिवचौक, माजरा रोड, कबाड़ी बाजार आदि जगहों पर ग्राहकों की आवाजाही से जाम सा लग गया।
लोगों ने घरों को सजाने के लिए झालर, कंडील, गेट पर लगाने वाली फूलों व मोतियों की मालाएं, शुभ दीपावली लिखे स्टीकर, दीवार पर लगाने के लिए भगवान गणेश, लक्ष्मी के कलेंडर, नए डिजाइनों के झूमर, लड़ियां, रंगोली बनाने का सामान, रेडीमेड रंगोली, मिट्टी के बने लक्ष्मी गणेश मूर्तियां, लक्ष्मी के पैर, इलेक्ट्रानिक्स झालर, ओम, आदि सामान खरीदे।
विज्ञापन
वहीं मिठाइयों और गिफ्ट की दुकानों पर खूब भीड़ रही। शहर के वीवी इंटर कॉलेज में पटाखा बाजार में सुबह से ही बच्चे अपने परिजनों के साथ पटाखे खरीदने पहुंचे। पटाखा बाजार में बुलेट बम, रॉकेट, चरखी, फुलझड़ी, अनार सहित विभिन्न प्रकार के पटाखों की बिक्री हुई।
दीपावली के बाद ही भैयादूज का त्योहार है।
महिलाएं अपने भैया के घर पहुंचकर त्योहार मनाती हैं तथा गोला और मिश्री लेकर जाती हैं। इस बार गोले का दाम पिछले साल से दोगुना हो गया है। पिछले साल गोला 100 से 110 रुपये प्रति किलोग्राम, जो इस बार 180 से 200 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है। वहीं, खील के दाम में पिछले साल की अपेक्षा पांच रुपये का इजाफा होकर 50 रुपये प्रति किलो रही। इसे अलावा बतासे का दाम भी पांच रुपये बढ़कर 55 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।