फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Diwali Mela was the boom in cultural productions

दीपावली मेले में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की रही धूम

Tue, 27 Oct 2015 12:30 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Tue, 27 Oct 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
Diwali Mela was the boom in cultural productions
शामली। रोटरी क्लब शामली के तत्वावधान में आयोजित दीपावली मेले में भीड़ उमड़ी। मेले में स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान मेले में लगे स्टॉलों पर भी लोगों ने खरीददारी की। सुरक्षा व्यवस्था को भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन


रविवार की रात्रि में वीवी इंटर कॉलेज में रोटरी दीपावली मेले का आयोजन किया। मेले का उद्घाटन रोटरी क्लब के मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने किया। मेले में लगे स्टॉलों पर भीड़ उमड़ी। मेले में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों को आकर्षित किया।
विज्ञापन


 मेले में मेपल्स एकेडमी बुढ़ाना के छात्रों ने आतंकवाद पर लघु नाटिका का मंचन किया। देवी उमरा कौर के छात्र-छात्राओं ने योग कला का प्रदर्शन किया। वीवी डिग्री कॉलेज, रेनबो ग्रुप शामली ने भी मन मोहक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले में घोड़े और ऊंट की सवारी, झूला आदि पर भी बच्चों ने मस्ती की। इस दौरान  पुलिस बल तैनात रहा। इसमें दीपक जैन, नरेंद्र अग्रवाल, अजय गुप्ता, सत्यप्रकाश, सुधाकर आर्य, अजय गुप्ता, विकास चौधरी, नवीन संगल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed