फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Diwali is one crore smoke

दिवाली पर एक करोड़ हुआ धुआं

Fri, 13 Nov 2015 12:36 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Fri, 13 Nov 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
Diwali is one crore smoke
शामली। दीपावली की रात लोगों ने एक करोड़ से ज्यादा के पटाखे धुएं में उड़ा दिए। बाजार में बर्तन, सराफा, पटाखा, कपड़ों से 15 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है।
विज्ञापन


धनतेरस- दीपावली-गोवर्धन पर खूब धूम धड़ाका रही। धनतेरस से लेकर दीपावली और गोवर्धन की रात पटाखों की आवाज गूंजती रही। जिलेभर में पटाखा बाजार लगाए गए। शहर के वीवी इंटर कॉलेज में जिला प्रशासन ने पटाखा बाजार लगाने की अनुमति दी थी।
विज्ञापन


 पटाखा बाजार में जहां गत वर्ष 50- 60 पटाखों की दुकानें थी। इस उनकी संख्या दोगुनी हो गई। साल दीपावली पर  102 दुकानों के लाइसेंस जारी किए गए थे। पटाखों के थोक विक्रेता धनराज पारवा ने बताया कि इस साल पटाखे व्यापारियों द्वारा मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मेरठ से भी मंगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने बताया कि दीपावली पर फूलझड़ी, चक्री, अनार बम, राकेट जैसे पटाखों की जबरदस्त बिक्री हुई। डेढ़ करोड़ रुपये के पटाखे दुकानदारों ने मंगाए थे, जिनमें से पचास लाख रुपये के पटाखे बच गए हैं। एक करोड़ रुपये से ज्यादा के पटाखों की बिक्री हुई है।


पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने बताया कि दीपावली- धनतेरस, गोवर्धन पर मिलाकर 15 करोड़ रुपये का कारोबार हु़आ है। जिसमें बर्तन का दो करोड़ रुपये बर्तन, एक से ज्यादा के पटाखे और अन्य सराफा एवं कपड़ा का कारोबार शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed