फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Diwali fair starts from today, preparations complete

दीपावली मेला आज से शुरू, पालिका ने पूरी की तैयारी

Thu, 28 Oct 2021 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Diwali fair starts from today, preparations complete
शामली। शासन के निर्देश पर नगरपालिका परिषद शामली द्वारा आयोजित दीपावली मेला बृहस्पतिवार से शुरू होगा। पालिका ने मेले की तैयारी पूरी होने का दावा किया है।
विज्ञापन

शासन ने स्ट्रीट वेंडरों, पथ विक्रेताओं और रेहड़ी पटरी वाले दुकानदारों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से नगरपालिका स्तर पर 28 अक्तूबर से तीन नवंबर तक दीपावली मेला लगाने के निर्देश दिए हैं। शामली में पालिका द्वारा आरके पीजी कॉलेज के मैदान में बृहस्पतिवार से मेला शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मेले की तैयारी पूरी हो गई है। पथ विक्रेताओं, रेहड़ी पटरी वाले दुकानदारों के घरेलू सामान, खाद्य पदार्थों चाट पकौड़ी, मिठाई आदि की 60 से अधिक दुकानों के अलावा विभिन्न सरकारी विभागों के 30 से अधिक स्टाल लगाए जाएंगे, जिनके माध्यम से सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम, कवि सम्मेलन, मनोरंजन के लिए झूले आदि लगाए गए हैं। उधर, कैराना एसडीएम उद्भव त्रिपाठी ने बताया कि पब्लिक इंटर कॉलेज में प्रशासन ने दीपावली मेले का बृहस्पतिवार को कैराना लोकसभा से भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी दोपहर करीब एक बजे शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कांधला में दीपावली मेले का कैराना मार्ग स्थित रामलीला मैदान में आयोजन होने जा रहा है। बुधवार को नगर पालिका परिषद के मुख्य लिपिक अकरम अंसारी सहित पूरी टीम ने रामलीला मैदान में दीपावली मेले के आयोजन से पूर्व व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक दीपावली मेले व बाजार में सुरक्षा को लेकर पीएसी व स्थानीय पुलिस बल मौजूद रहेगा। नगर पालिका परिषद के मुख्य लिपिक अकरम अंसारी ने बताया कि आज मेला का उद्घाटन भाजपा एमएलसी चौधरी विरेंद्र सिंह करेंगे।

साइमा का दीपावली मेला कल
शामली। शामली इंडस्ट्रियल एस्टेट मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन, साइमा का दीपावली मेला शुक्रवार को सिटी ग्रीन बैंक्वेट हॉल में शाम छह बजे आयोजित किया जाएगा। जिसमें पारिवारिक सांस्कृतिक कार्यक्रम लीला फिल्म प्रोडेक्शन मुंबई के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed