फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Diwali celebrated after Holi on India's victory

Shamli News: भारत की जीत पर होली के बाद मनाई दिवाली

Mon, 09 Mar 2026 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 09 Mar 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Diwali celebrated after Holi on India's victory
शामली के बड़ा बाजार मुरारी वाला कुंआ के पास भारत-न्यूजीलैंड का क्रिकेट मैच देखते क्रिकेट प् - फोटो : करणी सेना के पदाधिकारी यूजीसी का विरोध करते हुए। संवाद
शामली। टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल क्रिकेट मैच में भारत भारत की टीम ने न्यूजीलैंड की टीम को हराकर 96 रन से शानदार जीत हासिल की। भारत की जीत पर क्रिकेट प्रेमी झूम उठे। हर तरफ जश्न का माहौल बन गया और जमकर आतिशबाजी हुई।
विज्ञापन

रविवार को शाम के सात बजते ही क्रिकेट प्रेमी मैच देखने के लिए एलईडी व मोबाइल फोन की स्क्रीन पर चिपक गए। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में भारत ने पहले बल्ले बाजी की। मैच शुरू होते ही शहर से लेकर गांव की गलियां सूनी हो गई। घरों से लेकर शहर में वर्मा मार्केट, बड़ा बाजार, नया बाजार आदि स्थानों पर क्रिकेट प्रेमी दुकानों पर मैच देखते नजर आए। वर्मा मार्केट में रोहित, अनुज व राहुल एलईडी के साथ कमेंट्री सुनने के लिए बड़ा स्पीकर लगाकर मैच का आनंद लेते नजर आए। वहीं कस्बा कैराना, झिंझाना, गांव कुड़ाना में ग्रामीणों ने मैच का भरपूर आनंद उठाया। दर्शकों ने भारत के द्वारा पहले बल्लेबाजी करने के फैसले का स्वागत किया। जैसे ही भारतीय खिलाड़ी अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में छक्का मारकर 50 रन पूरे किए तो क्रिकेट प्रेमी तालियां बजाते हुए खुशी से झूमने लगे।
विज्ञापन

भारतीय खिलाड़ी संजू सैमसन ने 46 गेंद पर 89 रन, 21 गेंद पर अभिषेक शर्मा ने 52 रन और ईशान किशन ने 25 गेंद पर 54 रनों का योगदान दिया। भारतीय खिलाड़ियों की दमदार बल्लेबाजी को देखकर क्रिकेट प्रेमियों में जोश बना रहा। क्रिकेट प्रेमी भारत माता की जय, वंदेमातरम के नारे लगाते हुए पूरे जोश में नजर आए। 20 ओवर में भारत की टीम ने पांच विकेट खोकर न्यूजीलैंड की टीम के सामने 255 रन का स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवरर में 159 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और भारत ने फाइनल मुकाबला 96 रन से जीत लिया। भारत की जीत पर शहर से लेकर कस्बों व देहात में जश्न का माहौल बन गया। क्रिकेट प्रेमियों में खुशी का माहौल बना रहा। क्रिकेट प्रेमी भारत ने बताया कि अभिषेक शर्मा ने छह चौके व तीन छक्के मारकर भारत की जीत पहले ही पक्की कर दी थी। रेलपार के क्रिकेट प्रेमी दीपक ने कहा कि उन्हें पहले ही भारतीय टीम पर विश्वास था कि वह विश्वकप जरूर जीतेगी।

शामली  के   बड़ा बाजार मुरारी वाला कुंआ  के पास भारत-न्यूजीलैंड का क्रिकेट मैच देखते क्रिकेट प्

शामली के बड़ा बाजार मुरारी वाला कुंआ के पास भारत-न्यूजीलैंड का क्रिकेट मैच देखते क्रिकेट प्- फोटो : करणी सेना के पदाधिकारी यूजीसी का विरोध करते हुए। संवाद

शामली  के   बड़ा बाजार मुरारी वाला कुंआ  के पास भारत-न्यूजीलैंड का क्रिकेट मैच देखते क्रिकेट प्

शामली के बड़ा बाजार मुरारी वाला कुंआ के पास भारत-न्यूजीलैंड का क्रिकेट मैच देखते क्रिकेट प्- फोटो : करणी सेना के पदाधिकारी यूजीसी का विरोध करते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed