फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Divya Shuubm and fastest run

शुुभम और दिव्या सबसे तेज दौड़े

Tue, 28 Feb 2017 12:00 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली Updated Tue, 28 Feb 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Divya Shuubm and fastest run
sports - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। वीवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 25वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 100 और 200 मीटर दौड़ में छात्रों में शुभम, तो छात्राओं में दिव्या अव्वल रहीं।
विज्ञापन


शुभारंभ कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव दीपक जैन ने किया। कहा कि पढ़ाई के साथ ही खेलकूद प्रतियोगिताएं भी बच्चों के लिए बेहद जरूरी हैं। इसके बाद छात्र छात्राओं ने मशाल परंपरा का अनुसरण करते हुए राहुल चौहान, विनीत कुमार, विकसित कुमार, सलोनी, मोहित मलिक और पूजा ने खेल मैदान का एक चक्कर लगाया। छात्र मोहित मलिक चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में बेसबॉल प्रतियोगिता का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। प्रतियोगिता के दौरान छात्रों की 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर शुभम, विकसित द्वितीय और रुपेश तीसरे स्थान पर रहे, 200 मीटर दौड में शुभम प्रथम, विकसित द्वितीय और बिट्टू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 
विज्ञापन


छात्राओं की 100 मीटर दौड़ में दिव्या मलिक प्रथम, शिखा द्वितीय और मोनिका तीसरे स्थान पर रही, तो 200 मीटर दौड़ में दिव्या मलिक प्रथम, मणिका द्वितीय और मनु देवी तीसरे स्थान पर रही। तश्तरी फेंक में छात्रों में विकसित प्रथम, राहुल द्वितीय और विनीत तीसरे स्थान पर रहा। छात्रों की 800 मीटर दौड़ में शुभम कुमार प्रथम, योगी मलिक द्वितीय और बिट्टू तीसरे स्थान पर रहा। छात्राओं की लंबी कूद में दिव्या मलिक प्रथम, सलोनी द्वितीय और शिखा तीसरे स्थान पर रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों की भाला फेंक प्रतियोगिता में विकसित ने प्रथम, मोहित ने द्वितीय और राहुल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्राओं की ऊंची कूद में सलोनी प्रथम, द्विया द्वितीय और शिवानी तीसरे स्थान पर रहीं। छात्रों की लंबी कूद में विवेक प्रथम, योगी द्वितीय और नितिन तीसरे स्थान पर रहे।


मौके पर प्राचार्या डॉ. वेदकुमारी, क्रीड़ा अधिकारी डॉ. प्रताप सरोहा, डॉ. बबलू, डॉ. मंजू मगन, डॉ. वंदना, डॉ. भूपेंद्र, अनुप्रीता, ऋचा, संगीता सक्सेना, आस्था, डॉ. छवि, अरविंद, दीपक, भीष्म, संजीव, पंकज और कपिल कुमार का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed