फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Divisional training center for Home Guards will soon be built in Saharanpur, proposal ready

Shamli News: सहारनपुर में जल्द बनेगा होमगार्डों का मंडलीय प्रशिक्षण केंद्र, प्रस्ताव तैयार

Sat, 30 Nov 2024 10:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 30 Nov 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Divisional training center for Home Guards will soon be built in Saharanpur, proposal ready
शामली। मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर के होमगार्डों के लिए खुशखबरी है। जल्द ही उन्हें मंडलीय कार्यालय में प्रशिक्षण दिया जा सकेगा। इसके लिए विभागीय अधिकारियों ने सहारनपुर में ही होमगार्डों का मंडलीय प्रशिक्षण बनवाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। पहले चरण में केंद्र पर करीब 13 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। जल्द ही प्रस्ताव बनाकर अधिकारियों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, ऐसा होता है कि होमगार्ड बनने वाले युवाओं को मंडलीय प्रशिक्षण केंद्र मेरठ में प्रशिक्षण लेना पड़ता है। जिसके कारण कई बार दूरी अधिक होने के कारण युवाओं को परेशानी भी होती है। सहारनपुर मंडल के मंडलीय कमांडेंट कृपा शंकर पांडेय ने बताया कि मेरठ की तर्ज पर ही जल्द ही सहारनपुर में भी तीनों जिलों शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर के होमगार्डों का प्रशिक्षण केंद्र बनाया जाएगा। इसके लिए मंडलीय कार्यालय के पास ही जमीन देखी गई है। प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। जल्द ही प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

मंडलीय प्रशिक्षण केंद्र में यह दी जाएगी ट्रेनिंग
आपात स्थिति में समुदाय में व्यवस्था बनाए रखना

पुलिस के सहायक बल के रूप में काम करना

हवाई हमला, आग, चक्रवात, भूकंप, महामारी जैसी आपात स्थितियों में समुदाय की मदद करना

आवश्यक सेवाओं के रखरखाव में मदद करना

अब धाराओं से लेकर यातायात नियमों की भी दी जा रही जानकारियां
मंडलीय कमांडेंट ने बताया कि अब जवानों को बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं का भी ज्ञान कराया जा रहा है। जवानों को आदर्श सामाजिक व्यवहार का भी पाठ पढ़ाया जा रहा है। इसके अलावा होमगार्ड विभिन्न चौराहों पर भी तैनात रहते हैं, जिसके कारण उन्हें यातायात के नियमों की भी जानकारियां दी जा रही है। इंसास और पिस्टल से भी होमगार्डों के अधिकारियों को किया जा रहा लैस
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलीय कमांडेंट ने बताया कि अब होमगार्ड के अधिकारियों को अत्याधुनिक हथियारों से भी लैस किया जा रहा है। होमगार्डों के अधिकारियों को इंसास से लेकर पिस्टल भी दी जा रही है। विशेष प्रशिक्षण के दौरान हथियार चलाने की ट्रेनिंग भी समय-समय पर दी जा रही है।


जिलेवार होमगार्ड
शामली में होमगार्डों की संख्या : 800
मुजफ्फरनगर : 1400
सहारनपुर : 2100
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed