{"_id":"69f3a35f9c4f99cb0f077164","slug":"district-toppers-aspire-to-become-ias-officers-engineers-lawyers-and-businessmen-shamli-news-c-26-1-aur1003-164493-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: आईएएस, इंजीनियर, अधिवक्ता और व्यवसायी बनना चाहते हैं जिले के टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: आईएएस, इंजीनियर, अधिवक्ता और व्यवसायी बनना चाहते हैं जिले के टॉपर
Fri, 01 May 2026 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 01 May 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
शामली में शहर के सेंट फ्रांसिस स्कूल में परीक्षा परिणाम घोषित होने पर फादर के साथ खुशी मनात
शामली। सीआईएससीई परिणाम में जिले के टॉपर्स ने बताया कि उनका सपना आईएएस, इंजीनियर, व्यवसायी और अधिवक्ता बनना है।
10वीं के टॉपर आदित गुप्ता निवासी गगन बिहार 98.8 प्रतिशत के साथ जिला टॉपर रहे। आदित ने बताया कि उसके पिता संदीप कुमार एक बिजनेस मैन व माता अंजलि गृहिणी हैं। उनकी बड़ी बहन अंशिका एक चार्टड एकाउंटेंट है। उन्होंने यह सफलता छह से आठ घंटे और मुख्य विषयों के ट्यूशन के साथ पाई है। उनका सपना एक अच्छा अधिवक्ता बनना हैं। 10वीं में द्वितीय स्थान पर वनिशा मित्तल निवासी विवेक बिहार ने बताया कि उनके पिता सौरभ मित्तल एक व्यवसायी हैं। वह भी उनकी तरह व्यवसायी बनना चाहती हैं। उन्होंने यह सफलता पांच घंटे लगातार पढ़ाई करते हुए प्राप्त की।
12वीं में गांव लांक निवासी अभय मलिक 98 प्रतिशत के साथ जिला टॉपर रहे। अभय ने बताया कि उन्होंने यह सफलता लगातार तीन घंटे पढ़ाई करते हुए प्राप्त की है। वह पढ़ाई के साथ एक अच्छे कबड्डी खिलाड़ी भी है। उन्होंने बताया कि वह पांच बार कबड्डी में राष्ट्रीय स्तर तक प्रतिभाग कर चुके हैं। उनका सपना अच्छे खिलाड़ी बनने के साथ ही आईएएस बनकर समाजसेवा करने का है। उनके पिता प्रवीण मलिक एक शिक्षक हैं। द्वितीय स्थान पर रहीं कांधला की आराध्या जैन ने बताया कि उन्होंने यह सफलता बिना ट्यूशन के छह से सात घंटे पढ़ाई करते हुए पाई हैं। उनके पिता मोहित जैन एक बिजनेस मैन हैं। उनकी माता अदिति एक गृहिणी हैं। उनका सपना आगे चलकर इंजीनियर बनने का है।