फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   District ranked third in the state in mega camp vaccination

मेगा कैंप में 12355 लोगों को लगी सतर्कता डोज

Fri, 30 Sep 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
District ranked third in the state in mega camp vaccination
कैराना के दभेड़ी खुर्द में कोविड वैक्सीन लगवाते ग्रामीण। - फोटो : SHAMLI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 18 साल से अधिक आयु केे लोगों को नि:शुल्क सतर्कता डोज लगाने के लिए मेगा कैंप आयोजित किया गया। जिले में 85 बूथों पर 16 हजार लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया था। जिनमें 12 हजार 355 लोगों को सतर्कता डोज लगाई गई। यह लक्ष्य का 77 फीसदी है। मेगा कैंप के टीकाकरण में प्रदेश में जिला तीसरे स्थान पर रहा है।
18 साल से अधिक आयु के लोगों को कोरोनारोधी नि:शुल्क तीसरी डोज लगाई जा रही है। इसके बाद भी टीकाकरण का प्रतिशत नहीं बढ़ रहा है। शासन के निर्देश पर बृहस्पतिवार को जिले में मेगा कैंप आयोजित कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को सतर्कता डोज लगाने के निर्देश दिए थे। जिले में उपलब्ध वैक्सीन की 16 हजार डोज के अनुसार जिला अस्पताल समेत 85 बूथों पर सतर्कता डोज लगाने की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल व सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने टीकाकरण मेगा कैंप का शुभारंभ किया। यहां जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर, सीएमएस डॉ. सफल कुमार, सतीश गुणदेव आदि मौजूद रहे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि मेगा कैंप में 16 हजार लोगों को सतर्कता डोज का टीका लगाने का लक्ष्य था, जिसमें 12 हजार 355 लोगों को टीके लगे हैं। ये लक्ष्य का 77 प्रतिशत है। सूबे में मेगा कैंप में जिला तीसरे स्थान पर रहा है। पहले नंबर पर देवरिया और दूसरे नंबर पर ओरैया जिला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में कुल 7 लाख 20 हजार 212 लोगों को सतर्कता डोज लगाने का लक्ष्य है। इसमें अब तक 2 लाख 53 हजार 474 लोगों को टीका लग सका है। इस तरह से अब तक कुल लक्ष्य के मुकाबले 35.2 प्रतिशत लोगों को सतर्कता डोज लग चुकी है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को सतर्कता डोज नि:शुल्क लगाने का अंतिम दिन है। इसके बाद शासन की नई गाइड लाइन के अनुसार टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed