{"_id":"635ac7c163db2202610a1d7d","slug":"district-players-dominate-in-archery-shamli-news-mrt611159948","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता जिले के खिलाड़ियों का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दसवीं जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता जिले के खिलाड़ियों का दबदबा
विज्ञापन
शामली होली चाइल्ड इंटर कॉलेज लपराना में सम्मानित तीरंदाजी प्रतियोगिता के विजयी खिलाड़ी।
- फोटो : SHAMLI
तीरंदाजी में जिले के खिलाड़ियों का दबदबा
शामली। दसवीं जूनियर तीरंदाजी चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
होली चाइल्ड स्पोर्ट्स एकेडमी के अध्यक्ष जबर सिंह ने बताया कि वासु सैनी ने मिक्स तीरंदाजी में रजत पदक, 40 मीटर में कांस्य पदक, ओवरऑल में कांस्य पदक जीता। छवि राणा ने तीरंदाजी में रजत पदक, ओवरऑल रजत पदक, 40 मीटर में कांस्य पदक हासिल किए। तीरंदाजी कोच शिवम मलिक ने बताया कि दसवीं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप में दो टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता कानपुर में 20 से 23 अक्तूबर तक आयोजित की गई। जिसमें वासु सैनी व छवि राणा का नेशनल टीम में चयन किया गया है, जो गोवा में 10 से 13 नवंबर तक होगी। एकेडमी आने पर एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव जबर सिंह ने खिलाड़ियों को माला पहनाकर स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर देवांश कुमार, निशांत सैनी, वरुण, हर्षित, कामिनी रावत, वंशिका, जिया, अभिमन्यु, दीक्षित, सचिव संदीप बालियान, शिवम मलिक, सनवीर, शकील, सनोज मलिक आदि मौजूद रहे।