{"_id":"e15bdb53ff1468f6756a357a12e778eb","slug":"district-panchayat-president-election-countdown-begins-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव का काउंट डाउन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव का काउंट डाउन शुरू
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Wed, 06 Jan 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शामली। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव का काउंट डाउन शुरू हो गया है। सिर्फ एक दिन शेष रहा है, जिसके बाद सात जनवरी को मतदान होगा। इन 24 घंटे के भीतर सदस्यों को अपने पक्ष में करने के लिए दोनों ही प्रत्याशी अपने हथकंडे अपनाने में लग गए हैं।
उधर, दो जिला पंचायत सदस्यों ने मतदान के दौरान सहायक दिलाने की मांग की है। सपा प्रत्याशी शैफाली चौहान के अधिवक्ता सोमपाल सिंह चौहान ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य पंजाब सिंह ने सहायक की मांग की है। इस बारे में पीठासीन अधिकारी पीके त्रिपाठी को प्रार्थना पत्र दिया गया है।
उधर, संतोष देवी के अधिवक्ता बिजेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने जिला पंचायत सदस्य बिलकिश चौधरी के लिए मतदान के दौरान सहायक की मांग करते हुए पीठासीन अधिकारी पीके त्रिपाठी को प्रार्थना पत्र दिया है। प्रार्थना पत्र में उन्होंने कहा है कि बिलकिश चौधरी सिर्फ हस्ताक्षर करना सीखी हैं, उसके अलावा लिखा पढ़ी नहीं कर सकती है। इसके चलते बिलकिश चौधरी के लिए सहायक की मांग की गई है।
विज्ञापन
सहायक की मांग पर विरोध
अधिवक्ता सोमपाल चौहान ने बताया कि निर्वाचन नियमावली की धारा 24 के तहत उन लोगों को ही सहायक मिल सकता है, जो अंधता और निरक्षर हैं। उनका कहना है कि बिलकिश चौधरी साक्षर हैं, जिसके चलते उन्होंने बिलकिश चौधरी को सहायक दिलाने की मांग पर आपत्ति दर्ज कराई है।
आज होगा सहायक पर निर्णय
मतदान के दौरान सहायक की मांग करने वाले दोनों प्रार्थना पत्रों पर बुधवार को निर्णय होगा। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी इस पर निर्णय लेंगे। इसके बाद ही तय होगा कि सात जनवरी को मतदान के दौरान किसे सहायक मिलेगा और किसे नहीं।
चुनाव के दिन नहीं रहेगा अवकाश
शामली। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के दिन अवकाश नहीं रहेगा। कलक्ट्रेट में सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे। मतदान स्थल पर प्रत्याशी को रहने की इजाजत दी जाएगी। मतदान सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक डीएम कोर्ट में होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सात जनवरी को सुबह ग्यारह बजे से लेकर तीन बजे तक डीएम कोर्ट में मतदान होगा। तीन बजे के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतगणना शुरू होगी। चार बजे तक चुनाव नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
डीएम ओपी वर्मा ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान के दिन अवकाश नहीं रहेगा। मतदाता सूची तैयार कर ली गई है। मतदान के दिन अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मतदान स्थल पर मौजूद रहेंगे। मतपत्र सफेद रंग का होगा। एसपी विजयभूषण ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए जाएंगे। मतदान के दिन डेढ़ सेक्शन पीएसी की तैनाती की जाएगी। कलक्ट्रेट में मतदाताओं, जिला स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों को जाने की इजाजत दी जाएगी।