{"_id":"631b7f2ae907663d1475dadb","slug":"district-panchayat-member-of-opposition-met-dm-shamli-news-mrt604579467","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपक्ष के जिला पंचायत सदस्य डीएम से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विपक्ष के जिला पंचायत सदस्य डीएम से मिले
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। विपक्ष के आठ जिला पंचायत सदस्यों ने कलक्ट्रेट में पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन डीएम जसजीत कौर को सौंपा। ज्ञापन में जिला पंचायत की नियमित बैठक न बुलाने और आठ वार्डों के सदस्यों के विकास कार्य स्वीकृत न करने का आरोप लगाया।
सपा नेता एव थानाभवन ब्लाक के पूर्व प्रमुख शेर सिंह राणा, रालोद नेता विजेंद्र मलिक के नेतृत्व में विपक्ष के आठ जिला पंचायत सदस्य कलक्ट्रेट में डीएम जसजीत कौर से मिले। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन डीएम जसजीत कौर सौंपा। ज्ञापन में सदस्यो ने कहा कि वार्ड नंबर 1, 3, 9, 12, 13, 15, 17 और 19 वार्ड में विकास कार्य नहीं हो रहे है। जिला पंचायत अध्यक्ष की ओर से बोर्ड बैठक नियमित नहीं बुलाई जा रही है। बोर्ड बैठक न होने से विपक्ष के सदस्यों की अनदेखी की जा रही है। ज्ञापन मे सदस्यों ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष से बोर्ड की बैठक नियमित बुलाने और विपक्ष के सदस्यों को काम दिए जाने की मांग की है। ज्ञापन की प्रतिलिपि सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, जिला पंचायत अधिकारी, मंडलायुक्त सहारनपुर को भेजी गई है। डीएम से मिलने वालों में विपक्ष के जिला पंचायत सदस्य उमेश पंवार, परवेज अली, विनोद कुमार, अरविंद पंवार, आरती समेत अन्य मौजूद रहे।