{"_id":"62239b0e82281500f012d8d8","slug":"district-panchayat-bhawan-will-be-ready-in-three-months-shamli-news-mrt5793757122","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत भवन तीन माह में हो जाएगा तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत भवन तीन माह में हो जाएगा तैयार
विज्ञापन
शामली में र्निमाणाधीन जिला पंचायत कार्यालय।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत भवन तीन माह में हो जाएगा तैयार
शामली। साढ़े चार करोड़ की रुपये की लागत से जिला पंचायत कार्यालय का भवन अगले तीन माह में बनकर तैयार हो जाएगा। गोहरनी गांव के जंगल में दो मंजिला जिला पंचायत कार्यालय भवन के सामने का डिजाइन, फर्श और रंगाई-पुताई का कार्य शेष है। निर्माण एजेंसी का दावा है कि अगले तीन माह में कार्य पूरा हो जाएगा।
जिला बनने के बाद वर्ष 2012 में मुजफ्फरनगर जिले से अलग कर शामिल में जिला पंचायत का गठन किया गया। अस्थायी रूप से जिला पंचायत कार्यालय पहले कुड़ाना रोड मोहल्ला रेलपार में संचालित किया गया। बाद में गोहरनी गांव में किराये के भवन में कार्यालय बनाया गया। पहले बोर्ड में जिला पंचायत कार्यालय भवन के लिए गोहरनी में नवीन मुख्यालय पर भूमि आवंटन की प्रक्रिया पूरी हुई। जिला पंचायत कार्यालय भवन के लिए आवंटित भूमि की चहारदीवारी के लिए बजट अवमुक्त किया गया।
ढाई साल पहले जिला पंचायत कार्यालय भवन का शिलान्यास प्रदेश के पंचायती राजमंत्री भूपेंद्र चौधरी ने किया। एक साल पहले जिला पंचायत कार्यालय भवन का निर्माण कार्य शुरू किया गया। पहले कार्यालय भवन निर्माण का 31 मार्च 2022 तक तैयार करने का लक्ष्य दिया गया था, मगर निर्माण एजेंसी समय पर इसे पूरा नहीं कर पाई। भवन के बाहर का डिजाइन, प्लास्टर और रंगाई-पुताई का कार्य होना है। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी मुकेश जैन ने बताया कि अगले तीन माह में जिला पंचायत कार्यालय भवन कार्य पूरा हो जाएगा। जिसके बाद कार्यालय शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट, विकास भवन में होती है बैठक
जिला पंचायत के पास अपना भवन न होने के कारण कलक्ट्रेट और विकास भवन बोर्ड की बैठक करानी पड़ती है। जिला पंचायत कार्यालय भवन का निर्माण होने के बाद बोर्ड की बैठक दूसरे कार्यालयों में नही करानी पड़ेगी।