{"_id":"673e390146ad9c172b088cb4","slug":"district-magistrate-did-not-attend-kisan-diwas-people-boycotted-it-shamli-news-c-26-1-smrt1047-132062-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: किसान दिवस में नहीं पहुंचे जिलाधिकारी, लोगों ने किया बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: किसान दिवस में नहीं पहुंचे जिलाधिकारी, लोगों ने किया बहिष्कार
विज्ञापन
शामली। विकास भवन में आयोजित किसान दिवस बुधवार को हंगामे की भेंट चढ़ गया। किसान दिवस में डीएम के नहीं आने से गुस्साए किसानों ने पहले तो हंगामा किया। इसके बाद बहिष्कार कर चले गए। मुख्य विकास अधिकारी ने किसानों को समझाने का भी प्रयास किया, मगर वह नहीं माने। किसानों ने साफ कह दिया कि बिना डीएम के किसान दिवस आयोजित नहीं होगा।
बुधवार को विकास भवन सभागार में कृषि विभाग की ओर से दोपहर 12 बजे किसान दिवस आयोजित होने का समय निर्धारित था। 12 बजे कृषि विभाग के उपनिदेशक प्रमोद कुमार, जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार, पूर्वी यमुना नहर खंड, गन्ना विभाग समेत शामली चीनी मिल के अधिकारी, किसान संगठनों के प्रतिनिधि और किसान पहुंच गए। जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार यादव ने किसान दिवस की कार्रवाई शुरू की।
किसान नेता सुनील पंवार ने कहा कि पिछले किसान दिवस में डीएम के न आने से किसान बहिष्कार करके चले गए थे। इस बार भी डीएम क्यों नदारद हैं। जिला कृषि अधिकारी ने जवाब देते हुए कहा कि पिछले किसान दिवस में डीएम ने किसानों की समस्याओं को सुना था। भाकियू के प्रदेश महासचिव कपिल खाटियान, भाकियू युवा के अध्यक्ष आशीष कुमार समेत अन्य किसानों ने कहा कि उपनिदेशक कृषि प्रमोद कुमार किसान दिवस के नोडल अफसर हैं। उनकी जिम्मेदारी है कि डीएम से बात करके यहां बुलाया जाए। उपनिदेशक कृषि ने मोबाइल पर बात करने के बाद अवगत कराया कि डीएम बाहर होने के कारण किसान दिवस में नहीं आ सकते हैं। उपनिदेशक के अनुरोध पर सीडीओ विनय कुमार तिवारी किसान दिवस में पहुंचे।
विज्ञापन
इस पर भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष कालेंद्र मलिक, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के सचिव विदेश मलिक, पप्पू कुड़ाना, गौतम पंवार, अजय कुमार त्यागी आदि ने कहा जब तक डीएम किसान दिवस में सुनवाई नही करेंगे, तब तक किसान दिवस चालू नहीं होगा। इसके बाद किसानों ने खूब हंगामा किया। साथ ही डीएम के नहीं आने पर किसान दिवस का बहिष्कार कर दिया।
इस मौके पर जलालपुर कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक अजय कुमार, डीसीओ रंजीत सिंह, पूर्वी यमुना नहर खंड के उपराजस्व अधिकारी अंबुज चौधरी, अधिशासी अभियंता विवेक, शामली चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक बलधारी सिंह, उपमहाप्रंबधक दीपक राणा, थानाभवन मिल के गन्ना महाप्रबंधक लेखपाल सिंह मौजूद रहे।
-बकाया गन्ना भुगतान समेत कई मुद्दे उठाए जाने थे
किसान नेता सुनील पंवार, कपिट खाटियान ने कहा कि तीनों मिलों पर किसानों का पिछले साल का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान चल रहा है। इसके अलावा जिलेभर में बेसहारा पशु सड़कों पर घूम रहे हैं। वहीं स्मार्ट मीटरों के कारण भी लोग परेशान हैं।
इन्होंने कहा
मुझे ऑफिशियल काम से बाहर जाना पड़ गया था, जिसके कारण किसान दिवस में नहीं पहुंच सका था।
अरविंद चौहान, जिलाधिकारी शामली