फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   District hospital psychiatrist resigned due to lack of proper security arrangements

Shamli News: सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होने पर जिला अस्पताल की मनोचिकित्सक ने दिया इस्तीफा

Thu, 12 Sep 2024 01:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 12 Sep 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
District hospital psychiatrist resigned due to lack of proper security arrangements
शामली। जिला अस्पताल में संविदा पर नियुक्त मनोचिकित्सक डॉ. उर्वशी ने अपना इस्तीफा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके आहूजा को सौंप दिया है। उन्होंने एक महीने का नोटिस देते हुए कार्य करने में असमर्थता व्यक्त की है। मनोचिकित्सक ने मरीजों के दुर्व्यवहार करने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने के कारण इस्तीफा दिया है।उधर, दंत चिकित्सक डॉ. नीरज कुमार का स्थानांतरण मुजफ्फरनगर होने के कारण उन्हें रिलीव कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में करीब एक साल पहले मनोचिकित्सक डॉ. उर्वशी की राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत नियुक्ति हुई थी। इससे पहले अस्पताल में कोई मनोचिकित्सक नियुक्त नहीं हुए थे। बुधवार को डॉ. उर्वशी ने अपना इस्तीफा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके आहूजा को सौंप दिया है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बताया डॉ. उर्वशी ने अपना इस्तीफा देते हुए काम करने में असमर्थता व्यक्त की है।
विज्ञापन

नियमानुसार उन्होंने इस्तीफा देने से पहले एक महीने का नोटिस दिया है। बताया गया है कि कि जिला अस्पताल में सुरक्षा की समुचित व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। मरीज आए दिन उनके साथ अभद्रता करते हैं। ऐसी स्थिति में वह काम नहीं कर पा रहीं हैं। हालांकि मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का कहना है कि अस्पताल में सुरक्षा के लिए गार्ड तैनात रहते हैं। ओपीडी में उनके कक्ष पर भी सुरक्षा गार्ड की तैनाती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उधर, दंत चिकित्सक डॉ. नीरज कुमार का मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल में तीन दिन पहले स्थानांतरण हो गया। बुधवार को उन्हें रिलीव कर दिया गया। उनके स्थान पर अभी किसी की नियुक्ति नहीं हुई है। अब जिला अस्पताल में दंत चिकित्सक का पद रिक्त हो गया है।

इन्होंने कहा...
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार का कहना है कि जिला अस्पताल में मनोचिकित्सक के इस्तीफा देने का मामला अभी उनकी जानकारी में नहीं है। अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 13 सुरक्षा गार्ड की तैनाती है। इसके अलावा सभी सीएचसी पर भी सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं। इस तरह से जिला अस्पताल और सभी सीएचसी पर करीब 35 सुरक्षा गार्ड तैनात हैं।



- प्रमुख सचिव ने दिए थे व्यापक सुरक्षा के निर्देश कुछ दिन पूर्व ही प्रमुख सचिव ने सभी जिला अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों, कर्मचारियों को व्यापक सुरक्षा के इंतजाम के निर्देश दिए थे। इस संंबंध में प्रमुख सचिव ने सभी जिलों के सीएमओ को भी पत्र भेजा था। मगर अधिकारियों के निर्देश के बावजूद जिला अस्पताल में शिफ्टों में सिर्फ 13 गार्ड तैनात किए हैं जबकि रात में सुरक्षा रामभरोसे ही रहती है।यही नहीं, पूर्व फौजी के बजाए अन्य गार्ड तैनात किए गए हैं।
- पुलिस चौकी तक नहीं खोली गई
जिला अस्पताल पूर्वी यमुना नहर के पास जंगल में है। अधिकतर जिला अस्पताल में पुलिस पिकेट या फिर पुलिस चौकी खोली जा चुकी है, मगर शामली के जिला अस्पताल में अभी तक सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। जिसके कारण चिकित्सकों में कई बार दहशत का माहौल रहता है।


- एक अन्य चिकित्सक ने भी की थी शिकायत
मरीजों द्वारा अभद्रता करने की चार दिन पूर्व ही जिला अस्पताल के एक अन्य महिला चिकित्सक ने भी शिकायत की थी। हालांकि, उस समय भी अधिकारियों ने मौखिक होने के कारण शिकायत पर अधिक ध्यान नहीं दिया था। आरोप था गार्ड ने शिकायत के बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया था। उधर, चिकित्सकों का कहना है कि जो गार्ड अस्पताल में तैनात किए गए हैं वे ड्रेस में नहीं रहते, जिसके कारण मरीज उन्हें आम लोग ही समझते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed