फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   District hospital gets four doctors including orthopedic specialist, pathologist

Shamli News: जिला अस्पताल को मिले हड्डी रोग विशेषज्ञ, पैथोलोजिस्ट समेत चार चिकित्सक

Sat, 23 Sep 2023 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 23 Sep 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
District hospital gets four doctors including orthopedic specialist, pathologist
शामली। जिला अस्पताल में शासन से चार चिकित्सकों की नियुक्ति हुई है। चिकित्सकों की तैनाती होने पर मरीजों को समय पर बेहतर इलाज मिल सकेगा। अभी तक चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों को उपचार के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे मरीजो की भीड़ लगी रहती है।
विज्ञापन

पूर्वी यमुना नहर के किनारे स्थित जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। औसतन एक हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल में पहुंच रहे हैं, लेकिन चिकित्सकों की कमी के कारण उन्हें समुचित उपचार सुविधा नहीं मिल पा रही है। अब शासन ने जिला अस्पताल में चार चिकित्सकों की तैनाती की है। इनमें हड्डी रोग विशेषज्ञ निखिल मलिक, सर्जन डॉ. सौरभ अग्रवाल, पैथोलोजिस्ट सावली महाजन, ईएमओ अजित सिंह शामिल है। नए तैनात होने वाले चिकित्सक जल्द ही जिला अस्पताल पहुंचकर ज्वाइन करेंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा इसी महीने मेडिकल ऑफिसर एनआरसी डॉ. सानिया, मेडिकल ऑफिसर डॉ. दक्षिरा, मेडिकल ऑफिसर एनसीडी डॉ. समद अली की नियुक्ति हुई है और उन्होंने ज्वाइन कर लिया है। जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अंजू जोधा ने बताया कि शासन से चार चिकित्सकों की तैनाती की गई है। चिकित्सकों की नियुक्ति होने पर मरीजों को और बेहतर व सुलभ चिकित्सा सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निश्चेतक व महिला चिकित्सक की नियुक्ति का इंतजार
शामली। जिला अस्पताल में अब निश्चेतक और महिला चिकित्सक की नियुक्ति का इंतजार है। तीन सर्जन की तैनाती होने के बाद ऑपरेशन की सुविधा तभी शुरू हो सकेगी, जब निश्चेतक चिकित्सक की नियुक्ति होगी। इसके अलावा महिला चिकित्सक न होने के कारण जिला अस्पताल में अभी प्रसव की सुविधा भी शुरू नहीं हो पाई है। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि निश्चेतक व महिला चिकित्सक की नियुक्ति के लिए शासन को पत्राचार किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed