फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   District got first place in the ranking of health programs

स्वास्थ्य कार्यक्रमों की रैंकिंग में जिले को मिला पहला स्थान

Tue, 08 Dec 2020 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
District got first place in the ranking of health programs
शामली। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कार्यक्रमों की समीक्षा के आधार पर शासन से जारी त्रैमासिक रैंकिंग में शामली जनपद को पहला स्थान मिला है। इस सफलता पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मियों में खुशी का माहौल है। पहली त्रैमासिक रैंकिंग में जनपद 59वें स्थान पर रहा था।
विज्ञापन

सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन के आधार पर शासन स्तर पर समीक्षा कर हर तीन माह पर रैंकिंग जारी की जाती है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया कि चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा विभिन्न स्तर पर की जाती है। एनएचएम द्वारा संचालित संस्थागत प्रसव, एचआरपी, सिजेरियन डिलीवरी, गर्भवती की जांच समेत 30 बिंदुओं पर डाटा यूपीएचएमआईएस पोर्टल, आरसीएच पोर्टल और यूपी हेल्थ डैश बोर्ड पर अपलोड कर शासन को भेजा जाता है। इन बिंदुओं के आधार पर शासन से जारी दूसरी त्रैमासिक रैंकिंग में शामली जनपद 0.48 अंक लेकर प्रथम स्थान पर रहा है। डीपीएम के मुताबिक दूसरे स्थान पर बलरामपुर 0.45 अंक के साथ दूसरे और लखीमपुर खीरी 0.44 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहा है। अप्रैल से जून तक की पहली त्रैमासिक रैंकिंग में जनपद 59वें स्थान पर रहा था।
विज्ञापन

--
कोट
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा के बाद शासन से सभी जिलों की रैंकिंग जारी हुई है, जिसमें शामली जनपद पहले स्थान पर रहा है। - डा. वीबी ढाका, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed