फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   District divided into two zones, strong security system

दो जोन में बांटा जिला, सुरक्षा व्यवस्था की मजबूत

Thu, 17 Dec 2020 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
District divided into two zones, strong security system
शामली। सर्दी और कोहरे की रात में आपराधिक वारदातें बढ़ जाती हैं, इन घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने जनपद को दो जोन में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की है। रात में जोनल चेकिंग की जाएगी और सभी थाना प्रभारी बॉर्डर पर गश्त मिलान कर आपस में सूचनाएं साझा करेंगे।
विज्ञापन

एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया सर्दी वाली रात में आपराधिक वारदातों को रोकने के लिए पुलिस ने जनपद को दो जोन में बांटा है। एक जोन में शहर कोतवाली, आदर्श मंडी, बाबरी और थानाभवन थाना और दूसरे जोन में गढ़ीपुख्ता, झिंझाना, कैराना और कांधला थाने को शामिल किया गया है। रात में सीओ और अतिरिक्त पुलिस निरीक्षक जोनल चेकिंग कर पुलिस ड्यूटी चेक करेंगे। थाना प्रभारियों को रात में बैंक, एटीएम, स्टेशन, बस अड्डा, सराफा बाजार आदि स्थानों पर अगर कोई संदिग्ध मिलता है, तो उससे पूछताछ कर जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन

पांच साल में हुई घटनाओं में शामिल जमानत पर आए अपराधियों का सत्यापन कर उनकी गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। आपराधिक इतिहास जुटाकर जिला बदर और गुंडा एक्ट की कार्रवाई करने के साथ पूर्व में जिला बदर अभियुक्तों का सत्यापन किया जा रहा है। सभी थाना प्रभारियों को बार्डर गश्त मिलान के तहत रात में थानों की सीमा पर एक दूसरे से सूचनाएं साझा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा पुलिस को सभी गाड़ियों में फॉग लाइट लगवाने, हूटर व सायरन का इस्तेमाल करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
घुमंतू जाति के लोगों का सत्यापन शुरू
एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए है कि अपने क्षेत्र में स्टेशन, रेलवे लाइन के किनारे, सड़क किनारे, खंडहर भवन, बाग-बगीचे और सुनसान जगहों पर झोपड़ी डालकर रहने वाले लोगों पर खास नजर रखी जाए। साथ ही जहां के वे मूल निवासी है, उसकी जानकारी कर सत्यापन कराया जाए। सत्यापन में अगर कोई व्यक्ति गलत पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed