फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   District divided into three zones, ten sectors regarding CAA law

Shamli: सीएए कानून को लेकर तीन जोन, दस सेक्टर में बांटा जिला, रखी जा रही पैनी नजर

Tue, 12 Mar 2024 05:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 12 Mar 2024 05:07 PM IST
सार

सीएए को लेकर अधिसूचना जारी होने के साथ ही जिले में पुलिस फोर्स की सतर्कता बढ़ चुकी है और अलर्ट किया गया है।

विज्ञापन
District divided into three zones, ten sectors regarding CAA law
सीएए को लेकर पुलिस अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार ने देशभर में सोमवार को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू कर दिया। जिसकी अधिसूचना जारी होने के साथ ही जिले में पुलिस फोर्स की सतर्कता बढ़ चुकी है और अलर्ट किया गया है। जिले को तीन जोन और दस सेक्टरों में बांटा गया है। मिश्रित आबादी वाले स्थानों पर पुलिस तैनात की गई है।

विज्ञापन


एएसपी संतोष कुमार ने बताया कि सीएए कानून लागू होने के बाद शामली के आजाद चौक, नंदू प्रसाद मोहल्ला, वीवी इंटर कॉलेज रोड, कैराना, थानाभवन, जलालाबाद, बाबरी, चौसाना, झिंझाना क्षेत्र में अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन


इसके अलावा 11 क्यूआर भी अलर्ट रहेगी। दो कंपनी सीआरपीएफ, आईटीबीपी के जवान भी विभिन्न स्थानों पर तैनात किए गए हैं। जिस स्थान से भी सूचना मिलती है तुरंत ही फोर्स को भेजा जाएगा। लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी ने बताया कि दो टीमों को सोशल मीडिया की देखरेख के लिए लगाया गया है, यदि कोई आपत्तिजनक पोस्ट डालता है तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। थाना प्रभारियों के साथ-साथ सीओ को भी क्षेत्र में भ्रमण करने को कहा गया है। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed