फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   District divided into three zones, five sectors for UP Board exam

Shamli News: यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर तीन जोन, पांच सेक्टर में बांटा जिला

Wed, 21 Feb 2024 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
District divided into three zones, five sectors for UP Board exam
शामली। यूपी बोर्ड की परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिले को तीन जोन व पांच सेक्टर में बांटा गया है। इसके लिए जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति कर दी गई है। प्रश्नपत्र केंद्रों पर बनाए गए स्ट्रांग रूम में डबल लॉक अलमारी में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में सुरक्षित रखे गए हैं। इस बार 33 परीक्षा केंद्रों पर होने वाली बोर्ड परीक्षा में 25418 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा बृहस्पतिवार से शुरू हो रही हैं। परीक्षा को लेकर अधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं। जिले में इस बार 33 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर हाईस्कूल के 13674 और इंटर के 11744 कुल 25418 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। एक दिन बाद 22 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर अधिकारी जुटे हुए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक जेएस शाक्य ने बताया कि शासन की गाइड लाइन के अनुसार परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर व्यापाक तैयारी की गई है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर उनकी जांच की गई है। सभी परीक्षा केंद्राें पर प्रश्नपत्रों को कड़ी सुरक्षा के बीच भेज दिया गया है। प्रश्नपत्रों को स्ट्रांग रूम में डबल लॉक अलमारी में रखवाया गया है। स्ट्रॉग रूम में 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रहेगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा को लेकर तीन जोन और पांच सेक्टर बनाए गए हैं। जोनल मजिस्स्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट मौजूद रहेंगे। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed