फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   District divided into 3 zones and 8 sectors for Eid ul Fitr

ईद उल फितर के लिए 3 जोन व 8 सेक्टर में बांटा जिला

Sun, 01 May 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
District divided into 3 zones and 8 sectors for Eid ul Fitr
शामली। ईद उल फितर पर्व के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है जिले को 3 जोन और 8 सेक्टर में बांट कर सभी मजिस्ट्रेटों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। डेढ़ कंपनी पीएसी और जिलेभर की पुलिस ईद के पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात की जाएगी। इसके अलावा वालंटियर व पुलिस मित्रों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। ड्रोन कैमरे से जिले में निगरानी की जा रही है। कानून व्यवस्था बनाने के लिए धर्मगुरुओं से संवाद किया जा रहा है।
विज्ञापन

डीएम जसजीत कौर ने बताया कि तीनों एसडीएम अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर लॉकडाउन का पालन कराएंगे। कोई भी सूचना मिलने पर उसका तुरंत समाधान कराएंगे। सभी एसडीएम, कानूनगो व लेखपाल के माध्यम से क्षेत्र में सतर्कता बरतेंगे। जोनल मजिस्ट्रेट किसी भी महत्वपूर्ण सूचना के बारे में डीएम व एसएसपी को अवगत कराएंगे। सभी नगर पालिका व नगर पंचायत के अधिकारियों को सफाई व्यवस्था कराकर सड़कों से ईंट, पत्थर आदि सामग्री हटवाकर स्ट्रीट लाइट लगवाने व पानी की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण खंड को अधिशासी अभियंता, जेई व अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर सर्तकता बरतने, डीपीआरओ को ग्रामीण इलाकों में सफाई व्यवस्था कराने, एरआरटीओ को भ्रमणशील रहते हुए आपातकाल में वाहनों की व्यवस्था कराने व ओवरलोड वाहनों की चेकिंग कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस विभाग को कानून व अग्निशमन की व्यवस्था के अलावा बीट सूचना, अधिसूचना इकाई के सक्रिय कर अफवाह फैलाने व सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन

शांति भंग करने वालों से सख्ती से निपटेंगे
एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि सभी सीओ और थाना प्रभारियों को शांति भंग करने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं। जिले को 3 जोन और 8 सेक्टर में बांटा गया है। ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। सभी धर्मस्थलों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईद के लिए की जमकर खरीदारी
ईद पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा। मुस्लिम समाज के लोग त्योहार पूरे उल्लास के साथ मनाने के लिए तैयारियों में जुट गए हैं। पिछले दो वर्ष से ईद का पर्व लॉकडाउन की बंदिशों के बीच घरों में रहकर ही मनाया जा रहा था। इस बार कोई पाबंदी न होने से लोगों में काफी उत्साह है। रविवार को भी ईद के चलते शहर के बाजारों में दुकानें खुली रही और लोगों ने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed