फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   District commandant reached Shamli, took information about duty

जिला कमांडेंट पहुंचे शामली, ड्यूटी की जानकारी ली

Fri, 22 Nov 2019 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
District commandant reached Shamli, took information about duty
शामली। लखनऊ में होमगार्ड घोटाला प्रकरण को लेकर जनपद में भी अधिकारी सतर्क हो गए हैं। होमगार्ड की ड्यूटी पर निगरानी शुरू कर दी गई है। जिला कमांडेंट ने कोतवाली परिसर में चलाए जा रहे होमगार्ड कार्यालय पर पहुंचकर जानकारी जुुटाई।
विज्ञापन

शामली जनपद में अभी तक होमगार्ड की ड्यूटी के नाम पर भ्रष्टाचार का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन इसके बाद भी सतर्कता बरती जा रही है। शुक्रवार को जिला कमांडेंट धर्मेंद्र कुमार मुजफ्फरनगर से शामली पहुंचे। उन्होंने शहर कोतवाली के आवासीय परिसर के एक कमरे में चल रहे होमगार्ड कार्यालय में पहुंचकर अधीनस्थों की बैठक ली। उन्होंने जनपद में होमगार्ड की ड्यूटी कहां पर और कितनी लगी है इसकी जानकारी ली। उन्होंने अधीनस्थों को स्पष्ट निर्देश दिए कि होमगार्ड की ड्यूटी लगातार चेक की जाए। थानों व अन्य विभागों में लगी होमगार्ड की ड्यूटी चेक करने के निर्देश दिए। जिला कमांडेंट ने बताया कि जनपद में करीब 580 होमगार्ड है। अधिकांश होमगार्ड की ड्यूटी लगी हुई है। कुछ ही होमगार्ड ऐसे है, जिनकी ड्यूटी नहीं है। सभी की ड्यूटी शासन स्तर से विभागवार ऑनलाइन लगाई जाती है। उसी के आधार पर होमगार्ड को ड्यूूटी पर भेजा जाता है। अभी तक जनपद में ड्यूटी में किसी तरह की गड़बड़ी या लापरवाही का मामला सामने नहीं आया है। इस पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed