फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   District became a stronghold of drug smuggling

मादक पदार्थों की तस्करी का गढ़ बना जनपद

Thu, 13 Aug 2020 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
District became a stronghold of drug smuggling
मादक पदार्थों की तस्करी का गढ़ बना जनपद
विज्ञापन

शामली। जनपद शामली मादक पदार्थों की तस्करी का गढ़ बना हुआ है। पुलिस की कोशिशों और दावों के बाद भी भी मादक पदार्थों की तस्करी के धंधे पर पूरी तरह अंकुुश नहीं लग पा रहा है। पिछले कुछ दिनों में मादक पदार्थों की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।
जनपद में चरस, स्मैक, गांजा, डोडा पोस्त आदि मादक पदार्थों की तस्करी का अवैध धंधा पुराना है। मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस समय-समय पर अभियान चलाने और कार्रवाई करने के दावे करती है, लेकिन इसके बाद भी अवैध धंधे पर रोक नहीं लग पा रही है। पड़ोसी राज्य हरियाणा से सटे जनपद के कैराना, झिंझाना और कांधला क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के मामले सबसे ज्यादा सामने आते हैं। हाल ही में बुधवार को शामली में चरस और कैराना में स्मैक की तस्करी के मामले पकड़े गए। इससे पहले दिन मंगलवार को कांधला में स्मैक के साथ दो आरोपी पकड़े गए। करीब दो माह पहले कांधला में ट्रक सवार चार लोगों से एक करोड़ से अधिक कीमत की स्मैक के साथ पकड़े गए थे। आरोपियों ने स्मैक को बरेली से खरीदकर लाना बताया था। पिछले करीब एक महीने में नजर डाले तो पुलिस ने करीब 17 लोगों को मादक पदार्थों की तस्करी और नशीली गालियों के साथ पकड़ा है। इसके बाद भी जनपद में इस धंधे पर पूरी तरह रोक नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन

कोट...
जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इस अवैध धंधे में लिप्त लोगों को पकड़ा जा रहा है। अधिकतर मामलों में गैर राज्यों और गैर जनपदों से लोग मादक पदार्थों की तस्करी कर लाते है और इस जनपद से होकर हरियाणा, पंजाब में सप्लाई करने के जाते है। इन अवैध धंधे में लिप्त लोगों पर लगातार नजर रखी जा रही है। - विनीत जायसवाल, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह में मादक पदार्थों के मामलों में पुलिस कार्रवाई
12 अगस्त : शामली में 400 ग्राम चरस के साथ तीन आरोपी पकड़े। कैराना पुलिस ने 250 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार किया।
11 अगस्त : कांधला में 142 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
10 अगस्त : कैराना में प्रतिबंधित नशीली गोली 120 और नशीला पाउडर 122 ग्राम के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।
02 अगस्त : कैराना में 100 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।
29 जुलाई : झिंझाना में 25ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।
28 जुलाई : कैराना में 500 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।
26 जुलाई : झिंझाना में दो किलो डोडा पोस्त के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।
24 जुलाई : झिंझाना में एक क्विंटल डोडा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार।
22 जुलाई : झिंझाना में 30 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार।
21 जुलाई : कैराना में 52 किलो डोडा पोस्त के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।
14 जुलाई : झिंझाना में 30 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed