{"_id":"61c0cf3667b50c623f273759","slug":"district-administration-started-preparations-for-the-assembly-elections-2022-shamli-news-mrt5699767133","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव 2022 की जिला प्रशासन ने की तैयारियां शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव 2022 की जिला प्रशासन ने की तैयारियां शुरु
विज्ञापन
शामली। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण टीमों में तैनात अधिकारियों - कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
डीएम ने कहा कि व्यय अनुवीक्षण टीम का दायित्व चुनाव के दौरान राजनीतिक पार्टियों और संभावित प्रत्याशियों की सार्वजनिक बैठक ओर रैलियों की वीडियोग्राफी कराएंगे। प्रशिक्षण अनुवीक्षण टीम के प्रभारी वरिष्ठ कोषाधिकारी ज्ञानेंद्र पांडेय ने दिया। इस मौके पर डीएम जसजीत कौर ने कहा कि विधानसभा चुनाव को समयबद्ध, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है। निर्वाचन को सफल कराना सबकी जिम्मेदारी है। वीडियो निगरानी टीम, वीडियो अवलोकन टीम, लेखा टीम, उड़न दस्ता, स्थाई निगरानी टीम, व्यय अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष एवं कॉल सेंटर टीमों के संबंधित अधिकारियों को ड्यूटी के दौरान कोविड-19 वैक्सीन की दोनों डोज जरूर लगी हों। मास्क हमेशा पहनना है।
आगामी निर्वाचन के दृष्टिगत उड़न दस्ता टीम का दायित्व कार्य अधिसूचना के बाद शुरू हो जाएगा। इस टीम का दायित्व धनबल एवं आदर्श संहिता के दुरुपयोग को रोकना होगा। सारी प्रक्रिया की वीडियो रिकार्डिंग की जाएगी। स्थायी निगरानी टीम कार्य अधिसूचना के बाद शुरु हो जाएगा। प्रशिक्षण में एडीएम संतोष कुमार सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी ज्ञानेंद्र पांडेय, डिप्टी कलेक्टर शिव प्रकाश, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी वेदपाल सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।