फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Distribution of ration materials to 20 poor families

20 गरीब परिवारों को राशन सामग्री का वितरण

Sat, 06 Jun 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Distribution of ration materials to 20 poor families
ामली अमर उजाला फाउंडेशन वह मां सावित्री हॉस्पिटल द्वारा गरीब महिला को राशन सामग्री देते डॉक्टर ? - फोटो : SHAMLI
शामली। अमर उजाला फाउंडेशन के साथ मां सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टर दंपति लॉकडाउन में जरूरतमंद गरीब परिवारों की मदद लगातार मदद कर रहे हैं। डॉक्टरों ने हॉस्पिटल स्टाफ के साथ मेरठ-करनाल हाईवे पर 20 गरीब परिवारों को राशन सामग्री का वितरण किया।
विज्ञापन

शनिवार को शहर के बुढ़ाना बस स्टैंड के निकट स्थित मां सावित्री हॉस्पिटल एवं डायग्नोस्टिक सेंटर के मुख्य चिकित्सक डॉक्टर रीतिनाथ शुक्ला और महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नीलम शुक्ला हॉस्पिटल के स्टाफ के साथ मेरठ-करनाल हाईवे पर पेट्रोल पंप के सामने गली में झुग्गी झोपड़ी डालकर रहने वाले गरीब परिवारों की बस्ती में पहुंचे। डॉक्टरों ने बस्ती में रहने वाले 20 परिवारों को राशन सामग्री का वितरण किया। डॉ. नीलम शुक्ला ने बताया कि राशन में चीनी, दाल, तेल, आटा आदि जरूरत का सामान उपलब्ध कराया है। इस दौरान डॉक्टर रीतिनाथ शुक्ला ने लोगों को कोरोना से बचाव के लिए लोगों को फेस मास्क और सोशल डिस्टेंस का पालन करने की सलाह देते हुए जागरूक किया। इस अवसर पर वीना अग्रवाल, किरण त्यागी, लवलीन जैन, राकेश शर्मा, महेश चंद, मुकेश तायल, नवनीत जैन, सुभाष धीमान, गिरधारीलाल नारंग, रोटेरियन उमा शंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed