फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Distribution of medical kit at wool CHC

ऊन सीएचसी पर मेडिकल किट का वितरण

Sun, 27 Jun 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Distribution of medical kit at wool CHC
गढ़ीपुख्ता/कैराना। सीएचसी ऊन पर रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने बच्चों के लिए मेडिकल किट वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

निगरानी समिति के सदस्यों को बच्चों की कोविड मेडिकल किट का वितरण किया गया। मौके पर चिकित्साधीक्षक डॉ. नवजीत बेदी, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर मुबस्सिर खान, बीसीपीएम दिनेश कुमार, ग्राम प्रधान देवेंद्र कुमार, देवेंद्र तोमर, नगर पंचायत ऊन के सभासद मौजूद रहे। उधर, कैराना खंड विकास कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने आशाओं को बच्चों के लिए मेडिकल किट का वितरण किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने एक जुलाई से शुरू होने वाले अभियान के तहत गांव दर गांव में अधिक से अधिक लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। जिलाध्यक्ष ने खंड विकास परिसर में पौधरोपण भी किया। मौके पर खंड विकास अधिकारी जितेन्द्र कुमार मिश्रा, एडीओ वसीम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed