फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Distribution of diploma, mark sheet to students

विद्यार्थियों को डिप्लोमा, अंक पत्र का हुआ वितरण

Sun, 18 Sep 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Distribution of diploma, mark sheet to students
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। सेंट आरसी आईटीआई में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को डिप्लोमा व अंक पत्र का वितरण किया गया।
कॉलेज में शनिवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि पालिका के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान पर रहे आदित्य कुमार, 88 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहे प्रवीण कुमार और 87 प्रतिशत अंकों को साथ तृतीय स्थान पाने वाले अर्जुन कुमार व अन्य सभी विद्यार्थियों को डिप्लोमा व अंक पत्र का वितरण किया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे कुशल शिल्पकार के रूप में अपना करिअर प्रारंभ करने जा रहे हैं। सफलता प्राप्त करने के लिए हमें सदैव सीखने का दृष्टिकोण अपनाते हुए नवीनतम तकनीकी जानकारी प्राप्त करते रहना चाहिए। प्रधानाचार्य विवेक मित्तल ने कहा भगवान विश्वकर्मा दुनिया के पहले शिल्पकार थे और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस है। उनसे प्रेरणा लेकर सभी को उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम से पूर्व आईटीआई में स्थापित सभी मशीनों व औजारों का पूजन और हवन किया गया। आईटीआई के प्रशासनिक अधिकारी हरवीर मलिक ने विश्वकर्मा को यंत्रों का देवता बताया। इस अवसर पर अजय सिंघल, ओमवीर निर्वाल, एकता शर्मा, ललित दुबे, देव और शिवआश्रय आदि मौजूद रहे।
कौशल दीक्षांत समारोह छात्रों को दिए प्रमाण पत्र
बाबरी। महारानी लक्ष्मीबाई निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष में हवन पूजन और कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे 2021-2022 मे उत्तीर्ण होने वाले छात्र शामिल हुए।
विज्ञापन

कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के पुनीत चौधरी और विशिष्ट अतिथि देवपाल आर्य रहे। उनका पुस्तक भेंट कर स्वागत मुख्य वक्ता मांगेराम आर्य ने किया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए लगन और परिश्रम कर आगे बढ़ने को प्रेरित किया। वार्षिक परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस मौके पर मोहम्मद जावेद, सुभाष चंद, सुधीर आर्य, अभिषेक सैनी, अनमोल आर्य, बबलू कुमार, योगेश राणा, आकिब आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed