फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Distributes checks of various schemes to beneficiaries

लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के चेक बांटे

Fri, 04 Dec 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Distributes checks of various schemes to beneficiaries
शामली। ऑनलाइन लोन मेला कार्यक्रम मेें जिले के चिह्नित ओडीओपी उत्पाद लौह कला के चयनित लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के चेक वितरित किए गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को चतुर्थ ऑनलाइन लोन मेले कार्यक्रम का लाइव प्रसारण प्रदेश के सभी जिलों में स्थित एनआईसी के माध्यम से हुआ। जिला मुख्यालय पर एनआईसी मेें कार्यक्रम में विधायक तेजेंद्र निर्वाल एवं डीएम जसजीत कौर ने आत्मनिर्भर रोजगार एवं ऋण वितरण मेला के तहत जिला उद्योग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना तथा जनपद में चिह्नित ओडीओपी उत्पाद लौह कला में चयनित दीपक कुमार, आकाश मलिक, हासिम, दीपक, आदिल आजाद आदि को 38 लाख रुपये के चेक वितरण किए।

विश्वकर्मा श्रमसम्मान योजना प्रशिक्षण के तहत इंतजार, बबलू, महीपाल, अमित कुमार एवं नितिन कुमार को टूल किट और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में 20 लाभार्थियों को 341. लाख रुपये की स्वीकृति एवं 11 लाभार्थियों को 49.83 लाख रुपये का वितरण किया गया। मुख्यमंत्री युवा स्वरोगार योजना में 17 लाभार्थियों को 42 लाख रुपये की स्वीकृति में 09 लाभार्थियों को 22.69 लाख रुपये का वितरण किया गया। ओडीओपी ऋण योजना में 09 लाभार्थियों को 28.75 लाख रुपये की स्वीकृति एवं 04 लाभार्थियों को 21.00 लाख रुपये के चेक वितरण किया गया। एनआईसी शामली में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, जिला अग्रणी प्रबंधक शैलेष कुमार अपर सांख्यकीय अधिकारी, रविंद्र कुमार, सहायक प्रबंधक एवं अनिल कुमार और पर्यवेक्षक मौजूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed