{"_id":"6a343bc60bdee7e7880f17d4","slug":"dispute-over-land-for-proposed-police-station-police-and-tehsil-administration-at-odds-shamli-news-c-26-1-sal1002-167903-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: प्रस्तावित थाने की भूमि पर विवाद, पुलिस और तहसील प्रशासन आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: प्रस्तावित थाने की भूमि पर विवाद, पुलिस और तहसील प्रशासन आमने-सामने
Fri, 19 Jun 2026 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
ऊन में पुलिस द्वारा भरवाई गई नीव को उखाड़ते मजदूर। संवाद
ऊन। कस्बे में प्रस्तावित थाने की भूमि को लेकर पुलिस और तहसील प्रशासन के बीच विवाद सामने आ गया। पुलिस द्वारा थाने की भूमि पर लगाया गया बोर्ड राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने हटाते हुए बनाई जा रही दीवार को ढहा दिया।
बाईपास मार्ग स्थित खसरा संख्या 1242 रकबा 0.2710 हेक्टेयर भूमि सरकारी अभिलेखों में थाने के नाम दर्ज बताई जा रही है। आरोप है कि कुछ दिन पहले एक कॉलोनाइजर द्वारा तहसील प्रशासन और नगर पंचायत की मिलीभगत से उक्त भूमि पर दीवार निर्माण और रास्ता तैयार करने का कार्य कराया जा रहा था, जिसे पुलिस ने रुकवा दिया था। बुधवार को पुलिस ने कॉलोनाइजर द्वारा बनाई गई दीवार हटाकर वहां थाने का बोर्ड लगा दिया था।
बृहस्पतिवार को तहसील से पहुंचे राजस्व निरीक्षक ने मजदूरों के माध्यम से थाने का बोर्ड उखड़वा दिया तथा पुलिस द्वारा बनाई जा रही दीवार भी हटवा दी। चौकी प्रभारी विपिन मलिक के अनुसार इससे पहले एसडीएम विनय प्रताप सिंह भदौरिया के निर्देश पर निर्माण कार्य रोक दिया गया था, लेकिन बाद में बोर्ड और दीवार को भी हटा दिया गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चौसाना चौकी प्रभारी संदीप कुमार और ऊन चौकी प्रभारी विपिन मलिक मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचते ही मौके पर मौजूद कॉलोनाइजर वहां से चला गया। पुलिस ने कुछ मजदूरों को पूछताछ के लिए रोका, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।
सीओ थानाभवन श्याम सिंह ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है तथा थाने का बोर्ड दोबारा लगा दिया गया है।
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी देवकीनंदन ने बोर्ड और दीवार हटवाने से अनभिज्ञता जताई है। दूसरी ओर राजस्व निरीक्षक बिशम्बर ने कहा कि उपजिलाधिकारी के आदेश पर कार्रवाई की गई है। जिलाधिकारी आलोक चौहान ने मामले की जानकारी कर समाधान कराने की बात कहीं है।