फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dispose off public issues on priority

जनसमस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण करें

Sun, 11 Oct 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Dispose off public issues on priority
शामली कोतवाली में आयोजित थानादिवस में शिकायत सुनती डीएम व एसपी - फोटो : SHAMLI
जनसमस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण करें
विज्ञापन

शामली। डीएम और एसपी ने शहर कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस में समस्याएं सुनीं। इस दौरान डीएम ने कहा कि समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता एवं गुणवत्ता से निस्तारण किया जाए।

शनिवार को जिले के सभी थानों पर समाधान दिवस आयोजित हुआ। डीएम जसजीत कौर और एसपी नित्यानंद राय ने शहर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने समाधान दिवस में आने वाले फरियादियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता एवं गुणवत्ता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने समाधान रजिस्टर और अन्य रजिस्टरों का अवलोकन करते हुए लंबित प्रकरणों का भी समय से निस्तारण करने के निर्देश अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों को दिए। इस दौरान समाधान दिवस में मात्र एक शिकायत प्राप्त हुई, जिसका निस्तारण के लिए संबंधित लेखपाल को निर्देश किया गया। इस दौरान एसडीएम सदर संदीप कुमार, सीओ सिटी प्रदीप सिंह, कोतवाली प्रभारी और लेखपाल आदि मौजूद रहे। इसके बाद एसपी ने थाना आदर्श मंडी पहुंचकर समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान एसपी ने कोविड हेल्प डेस्क के कर्मचारियों को कर्तव्यों के निर्वहन के बारे में सचेत करते हुए कहा कि थाने आने वाले प्रत्येक कर्मचारी और शिकायतकर्ता का थर्मल स्क्रीनिंग एवं ऑक्सीमीटर से परीक्षण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed