फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Disposal of eight complaints in complete resolution day

Shamli News: संपूर्ण समाधान दिवस में आठ शिकायतों का निस्तारण

Sat, 04 Jan 2025 11:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 04 Jan 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Disposal of eight complaints in complete resolution day
शामली/कैराना/ऊन। जिले की तीनों तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 97 शिकायतों में से मौके पर आठ शिकायतों पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

डीएम अरविंद कुमार चौहान ने शामली कलक्ट्रेट में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतों को सुनकर निस्तारण किया। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर निस्तारण किया जाए। निस्तारण में ढिलाई बरतने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ।
कहा कि जिन अधिकारियों पर दूसरे जिलों का कार्य भार हैं। वह जिला मुख्यालय पर दिन निर्धारित करें, ताकि फरियादियों को चक्कर न काटने पड़े। संपूर्ण समाधान दिवस में 40 शिक़ायतें प्राप्त हुई। इनमें मौके पर तीन शिकायतों का निस्तारण किया गया। मौके पर एसपी राम सेवक गौतम, एसडीएम सदर हामिद हुसैन, सीएमओ डॉ़ अनिल कुमार रहे।
विज्ञापन

कैराना तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम संतोष कुमार सिंह ने फरियादियों की शिकायतों को सुना। 26 शिकायतों में से 3 शिकायत का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊन तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ विनय तिवारी ने फरियादियों की शिकायती को सुना। कुल 31 शिकायतों में से दो शिकायतों का निस्तारण किया गया। राजस्व विभाग की 18 सबसे ज्यादा शिकायतें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed