फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Disposal of 13275 cases in National Lok Adalat

Shamli News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 13275 वादों का निस्तारण

Sun, 15 Sep 2024 02:42 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 15 Sep 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Disposal of 13275 cases in National Lok Adalat
कैराना में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में ऋणों का समाधान कराते बैंक अधिकारी। संवाद
कैराना। जनपद न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 13275 वादों का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर 3.59 करोड़ रुपये का समायोजन किया गया।
विज्ञापन


शुभारंभ जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अनिल कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके साद उनके द्वारा लोक अदालत का निरीक्षण किया गया तथा अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव प्रतिभा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला एवं सत्र न्यायालय शामली द्वारा दो मामले, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय द्वारा 15 मामले, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो) न्यायालय द्वारा तीन मामले, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) शामली न्यायालय द्वारा 167 मामले, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय द्वारा 1052, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 225, सिविल जज सीनियर डिविजन न्यायालय द्वारा 198 मामले समेत कुल 3005 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें कुल धनराशि 2250200 रुपये समायोजित किए गए।

वहीं, राजस्व न्यायालयों के द्वारा कुल 9416 मामलों का निस्तारण भी राष्ट्रीय लोक अदालत में किया गया, जिसमें चार लाख रुपये का सेटलमेंट किया गया। बैंक से संबंधित 854 प्री-लिटीगेशन वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें कुल तीन करोड़ 33 लाख 38 हजार 852 रुपये की धनराशि का सेटलमेंट किया गया। इस प्रकार जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अनिल कुमार के कुशल मार्गदर्शन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न करते हुए कुल 13275 वादों का निस्तारण किया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed